{"_id":"5e1169598ebc3e87cc2f1cca","slug":"delhi-ncr-air-pollution-update-maximum-minimum-temperature-and-aqi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर में धूप के कारण लगातार कम हो रहा प्रदूषण, फिर भी हालात चिंताजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर में धूप के कारण लगातार कम हो रहा प्रदूषण, फिर भी हालात चिंताजनक
Sun, 05 Jan 2020 10:13 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से धूप ने लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन वातावरण में प्रदूषण अब भी बरकरार है। रविवार को दिल्ली के लोधी रोड इलाके में वायु गुणवत्ता 260-264 के बीच दर्ज की गई, जो खराब श्रेणी में आता है। हालांकि शनिवार के मुताबिक आज प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई है, इसके बावजूद हालात चिंताजनक हैं।
विज्ञापन
वहीं रविवार सुबह दृष्यता कम होने के कारण उत्तर रेलवे की 26 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चलीं। दिल्ली एनसीआर में रविवार को लगातार पांचवे दिन सुबह करीब 9 बजे से धूप खिली। लोग अपने घरों से बाहर आकर धूप का आनंद उठाते भी नजर आए, लेकिन प्रदूषण की चिंता अब भी बनी हुई है। मालूम हो कि शुक्रवार से ही तेज हवाओं के कारण कोहरा छंट गया है और रोजाना कड़ी धूप निकल रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पिछले दिनों के मुकाबले प्रदूषण काफी कम हो गया था और एक्यूआई 131 अंक नीचे आ गया था। शनिवार को भी सुबह से ही तेज धूप खिलने लगी थी, जो शाम चार बजे तक रही। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 298 पर दर्ज किया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि धूप इसी तरह खिलती रही तो आगामी दिनों में शहर का वातावरण पूरी तरह स्वच्छ हो सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रोजाना खिलती धूप के कारण दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान अब 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रात के समय में भी लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। एक सप्ताह पहले तक लोग अलाव व हीटर के पास से उठना नहीं चाहते थे, वहीं अब लोग दैनिक कामों में खुलकर अपना समय दे रहे हैं।