{"_id":"6157f2498ebc3e0a54122efd","slug":"delhi-mosquito-terminator-kills-mosquitoes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मॉस्किटो टर्मिनेटर ने किया मच्छरों का सफाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मॉस्किटो टर्मिनेटर ने किया मच्छरों का सफाया
Sat, 02 Oct 2021 11:16 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:16 AM IST
सार
पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने मॉस्किटो टर्मिनेटर को रवाना किया।
विज्ञापन
मॉस्किटो टर्मिनेटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉस्किटो टर्मिनेटर ने पूर्वी निगम क्षेत्र में जाकर मच्छरों का सफाया किया। पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवार ने शुक्रवार को सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के स्टेट एंट्री से मॉस्किटो टर्मिनेटर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शाहदरा के लिए रवाना किया। इस मौके पर पूर्वी निगम की उपमहापौर किरण वैद्य और उत्तर रेलवे व निगम के लोग भी उपस्थित थे।
रेलवे लाइन के निकट रहने वाले लोग रहेंगे सुरक्षित
मॉस्किटो टर्मिनेटर ने पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में रेलव लाइन के आस-पास के इलाके में पॉवर स्प्रे से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया। मनोज तिवारी ने निगम और रेलवे के इस प्रयास को डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया के खतरे के खिलाफ कारगर व गंभीर प्रयत्न बताया। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन के निकट रहने वाले लोग सुरक्षित रहेंगे। शुक्रवार को शाहदरा में रेलवे लाइन के आस-पास 50-60 मीटर क्षेत्रफल में एंटी लार्वा दवाई का छिड़काव किया गया।
गुजरने वाली ट्रेनों में भी मच्छर यात्रियों को परेशान करते हैं
अधिक मच्छर पैदा होने वाले मौसम में प्रत्येक सप्ताह में दो बार कीटनाशक का छिड़काव किया जाएगा। बता दें कि रेलवे ट्रैक के किनारे बड़ी संख्या में झुग्गियां है। झुग्गी बस्तियों में गंदगी का अंबार लगा रहता है। रेलवे ट्रैक पर ही झुग्गी का कूड़ा फेंका जाता है। इसके अलावा रेलवे ट्रैक के निर्माण के कारण कई जगहों पर गड्ढे व ट्रैक के आसपास बहते नाले में मच्छर पनपते हैं। इसकी वजह से ट्रैक के किनारे रहने वाले रेलकर्मियों का भी स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। साथ ही इधर से गुजरने वाली ट्रेनों में भी मच्छर यात्रियों को परेशान करते हैं।