फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: More than Rs 60 lakh looted from a businessman after breaking into his farmhouse

Delhi : फार्महाउस में घुसकर कारोबारी से 60 लाख से ज्यादा की लूट, व्यापारी को भी ले गए बंधक बनाकर

Wed, 25 Jun 2025 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Jun 2025 03:06 AM IST
सार

चार से पांच बदमाश सोमवार देर रात घिटोरनी स्थित फार्महाउस में घुसे और कारोबारी को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया।

विज्ञापन
Delhi: More than Rs 60 lakh looted from a businessman after breaking into his farmhouse
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वसंतकुंज (साउथ) में कई सीएनजी पंप स्टेशनों के मालिक अंकुर चोपड़ा के फार्महाउस और कलेक्शन सेंटर से 60 लाख की लूट की गई। चार से पांच बदमाश सोमवार देर रात घिटोरनी स्थित फार्महाउस में घुसे और कारोबारी को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया।

विज्ञापन


बदमाशाें ने यहां से जेवरात और नकदी लूटी और फिर फार्महाउस में खड़ी कार में कारोबारी को बंधक बनाकर एमजी रोड से गुरुग्राम के सिकंदरपुर ले गए, जहां सीएनजी पेट्रोल पंप कलेक्शन सेंटर से भी 20 से 25 लाख रुपये लूटे। बाद में बदमाश कारोबारी को वाहन समेत रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एमजी रोड हरियाणा व दिल्ली की सीमा है। यहां दोनों राज्यों की पुलिस की बॉर्डर पिकेट लगती है। मंगलवार शाम तक पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस के अनुसार, अंकुर घिटोरनी में फार्महाउस में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती रात चार से पांच बदमाशों ने उनके सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद, एक बदमाश ने गार्ड की वर्दी पहनी और अंदर चला गया। यहां बदमाशों ने पिस्टल के बल पर कारोबारी को बंधक बनाकर लूटपाट की। कारोबारी के परिवार के बाकी सदस्यों को लूट की भनक तक नहीं लगी।


बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश 
कारोबारी अंकुर के गुरुग्राम में सीएनजी के 15 स्टेशन हैं। बदमाश जब उन्हें कार में ले जा रहे थे तब दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर पुलिस पिकेट से यह गाड़ी गुजरी थी। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया, बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed