दिल्ली में कड़ाके की ठंड: पांच डिग्री तक जा सकता है न्यूनतम तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का यलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, रिज और आया नगर में 5.8 और लोधी रोड में 6.1 व पालम में 4.8 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में सफदरजंग में हल्की धुंध में सबसे कम दृश्यता 500 मीटर और पालम में घने कोहरे में सबसे कम दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी एकबार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई है। बीते दो दिन से दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शाम और रात के समय हल्की धुंध छा सकती है।
गुरुवार सुबह की शुरूआत कोहरे व धुंध के बीच हुई। इससे दृश्यता भी कम रही। हल्के बादलों के चलते के ज्यादातर हिस्सों में धूप नहीं निकली। लेकिन, दोपहर आते-आते सूर्यदेव ने दर्शन दिए, इससे लोगों को कुछ राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम के साथ 17.5 रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 63 प्रतिशत रही।
मौसम विभाग के अनुसार, रिज और आया नगर में 5.8 और लोधी रोड में 6.1 व पालम में 4.8 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में सफदरजंग में हल्की धुंध में सबसे कम दृश्यता 500 मीटर और पालम में घने कोहरे में सबसे कम दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है, हालांकि सुबह और देर रात के समय कोहरे और धुंध की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 8 से 14 जनवरी के बीच तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और ठंड का असर बना रहेगा।
अगले एक हफ्ते मौसम साफ, सुबह कोहरे की संभावना
आईएमडी के अनुसार, 9 जनवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के घंटों में कुछ इलाकों में हल्का और कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिल सकता है। 10 से 12 जनवरी के बीच भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इन दिनों सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री और न्यूनतम 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 13 और 14 जनवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इन दिनों भी सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर वाहन चालकों को कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में सतर्क रहने को कहा गया है।