फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro will teach us students technology and managment

अमेरिकियों को ट्रेनिंग देगा दिल्ली मेट्रो

Fri, 28 Feb 2014 12:07 PM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Feb 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
delhi metro will teach us students technology and managment

यात्रियों को सुरक्षित सफर देने के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो अब अमेरिकी विश्वविद्यालयों के छात्रों को प्रबंधन और तकनीकी के गुर सिखाएगी। अमेरिका के कई बड़े विश्वविद्यालयों ने एमबीए और इंजीनियरिंग के छात्रों की पाठ्यक्रम ट्रेनिंग के लिए दिल्ली मेट्रो से संपर्क साधा है।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) विश्व के सबसे बड़े पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तहत सुविधाएं दे रहा है। मेट्रो के सफल संचालन और सुरक्षित सफर के चलते ही महज सात लाइनों में 190 किलोमीटर के 145 स्टेशनों पर हर रोज सफर करने वाले यात्रियों की संख्या करीब 27 लाख को पार करने जा रही है।
विज्ञापन


मेट्रो की सफलता से प्रभावित डीएमआरसी को देश के 32 शहरों में मेट्रो जाल बिछाने का कार्यभार सौंपा गया है। मेट्रो की यही कामयाबी अब शिक्षण संस्थानों और विभागों को भी आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक, एमबीए और इंजीनियरिंग छात्रों को दिल्ली मेट्रो का संचालन व प्रशासनिक कार्य की ट्रेनिंग दिलाने के लिए जापान और जर्मनी के अलावा अमेरिकी यूनिवर्सिटी भी आगे हैं। इसी के तहत यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, येल यूनिवर्सिटी, स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी और वॉर्टन स्कूल ऑफ बिजनेस ने खास तौर पर डीएमआरसी से संपर्क किया है।

डीएमआरसी अब उक्त विश्वविद्यालयों के तकनीकी और मैनेजमेंट के छात्रों और फैकल्टी को दिल्ली मेट्रो की ट्रेनिंग दिलवाएगा। इसके लिए उक्त विश्वविद्यालयों ने अपने पाठ्यक्रम में दिल्ली मेट्रो को ट्रेनिंग प्रोग्राम में भी तवज्जो दी है।

दो साल में तीन हजार से अधिक ने ली ट्रेनिंग
पिछले दो सालों में अब तक तीन हजार से अधिक विदेशी छात्रों और अधिकारियों ने दिल्ली मेट्रो का संचालन और प्रशासनिक कार्रवाई देखी है। जबकि हजारों देशी छात्रों समेत उच्च अधिकारी भी ट्रेनिंग से जुड़ चुके हैं।


ट्रेनिंग के दौरान दिल्ली मेट्रो केंद्रीय सचिवालय स्थित मेट्रो म्यूजियम से दिल्ली-एनसीआर की मेट्रो लाइन का जाल, प्रशासनिक गुर, ट्रेन की सफाई और स्टेशन समेत तकनीकी जानकारी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed