फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro will give its service on diwali till 10 in night, dtc free ride on bhaiya dooj for women

दिवाली वाले दिन रात 10 बजे तक ही चलेगी मेट्रो, डीटीसी ने दिया बहनों को तोहफा

Thu, 19 Oct 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Oct 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
delhi metro will give its service on diwali till 10 in night, dtc free ride on bhaiya dooj for women
- फोटो : अमर उजाला

दिवाली वाले दिन यानि बृहस्पतिवार को मेट्रो की सेवाएं रात को दस बजे तक ही मिलेगी। मेट्रो की सभी लाइनों के आखिरी स्टेशन से रात दस बजे मेट्रो चलेगी। उसके बाद सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। यह व्यवस्था एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी रहेगी वहां पर रात दस बजे तक ही सेवाएं मिलेगी।

विज्ञापन

    
डीएमआरसी के मुताबिक सुबह की सेवाएं पहले की तरह सुबह छह बजे से शुरू हो जाएंगी। एयरपोर्ट लाइन पर सुबह 4:45 बजे सेवा शुरू होगी लेकिन रात की सेवाएं दस बजे तक ही रहेंगी।
विज्ञापन


मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि वह मेट्रो का रात का टाइमटेबल ध्यान में रखकर यात्रा करें। फिर दीवाली के अगले दिन यानि शुक्रवार से सेवाएं पहले की ही तरह सामान्य रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भईया दूज पर महिला यात्रियों को डीटीसी कराएगी मुफ्त सफर

delhi metro will give its service on diwali till 10 in night, dtc free ride on bhaiya dooj for women

शनिवार को भइया दूज वाले दिन दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त सफर कराएगी। दिल्ली सरकार ने बुधवार को इसकी घोषणा की है।

डीटीसी की सभी बसों एसी और नॉन एसी बसों दोनों में महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। डीटीसी के मुताबिक सुबह 8 बजे से लेकर रात दस बजे तक मुफ्त सफर का तोहफा मिलेगा।

दिल्ली के अलावा दिल्ली एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुडग़ांव) शहरों में जाने वाली बसों में भी यह सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed