फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Metro to be flagged off soon between Trilokpuri-Mayur Vihar

दिल्ली: त्रिलोकपुरी-मयूर विहार के बीच मेट्रो को जल्द दिखाई जाएगी झंडी

Sat, 24 Jul 2021 12:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 24 Jul 2021 12:31 PM IST
सार

  • मेट्रो की पिंक लाइन के शेष हिस्से का सुरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण
  • ग्रे लाइन पर भी जल्द शुरू होगी मेट्रो सेवाएं

विज्ञापन
Delhi: Metro to be flagged off soon between Trilokpuri-Mayur Vihar
delhi metro - फोटो : जी पाल

विस्तार

मेट्रो की पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी-मयूर विहार (पॉकेट-1) के बीच नवनिर्मित हिस्से का सुरक्षा आयुक्त (मेट्रो रेल) ने निरीक्षण किया। मंगलवार तक दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। इसके बाद दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबे (58.6 किलोमीटर) कॉरिडोर पर मेट्रो निर्बाध रूप से दौड़ने लगेगी। 
विज्ञापन


डीएमआरसी की हरी झंडी मिलते ही इस लाइन पर भी मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। अब तक पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच की सुविधा है। माना जा रहा है कि ग्रे लाइन पर नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड के बीच भी मेट्रो सेवाएं साथ ही शुरू की जाएंगी। इससे दिल्ली-हरियाणा के सीमावर्ती गांवों में रहने वालों के लिए भी मेट्रो की सुविधा होगी।
विज्ञापन


त्रिलोकपुरी संजय लेक-मयूर विहार (पॉकेट-1) के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू किए जाने का यात्रियों को लंबे समय से इंतजार है। इसके तैयार होने से पूर्वी दिल्ली से दिल्ली के तमाम हिस्सों से रिंग मेट्रो की कनेक्टिविटी होगी। मेट्रो के इस दायरे में निर्माण में देरी से यात्रियों को पिंक लाइन पर दो अलग अलग हिस्सों में मेट्रो की सुविधा मिल रही है। मेट्रो परिचालन शुरू होने से  त्रिलोकपुरी, संजय लेक, मयूर विहार, आईपी एक्सटेंशन से दक्षिणी दिल्ली के लिए यात्रा और सुलभ होगी। पिंक लाइन पर 38 मेट्रो स्टेशन हैं जबकि अधिकतर मेट्रो लाइनों से इंटरचेंज की भी सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को निरीक्षण के बाद सेफ्टी कमिश्नर ने बताया कि मेट्रो परिचालन के लिए माकूल तैयारी है। इसकी रिपोर्ट मंगलवार तक डीएमआरसी को सौंप दी जाएगी। इसके बाद डीएमआरसी की ओर से मेट्रो परिचालन शुरू करने के लिए तारीख की घोषणा की जाएगी। ग्रे लाइन पर भी नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड के बीच मेट्रो निर्माण के बाद निरीक्षण कर लिया है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह दोनों हिस्सों में मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed