{"_id":"67f72a80fcc76aec790cad8d","slug":"delhi-metro-police-arrested-person-on-charges-of-drinking-alcohol-and-eating-eggs-inside-metro-2025-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: मेट्रो के अंदर अंडा-दारू पीने वाला शख्स बुराड़ी से पकड़ा, वायरल वीडियो की खुद बताई सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: मेट्रो के अंदर अंडा-दारू पीने वाला शख्स बुराड़ी से पकड़ा, वायरल वीडियो की खुद बताई सच्चाई
Thu, 10 Apr 2025 07:48 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 10 Apr 2025 07:48 AM IST
सार
Delhi Metro: मेट्रो में शराब पीने और अंडा खाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो के आरोपी की पहचान आकाश कुमार के तौर पर हुई है। जिसे दिल्ली के बुराड़ी से गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता होने के लिए वीडियो बनाया था।
विज्ञापन
मेट्रो में शराब और अंडे खाता शख्स
- फोटो : X/@jpsin1
विस्तार
दिल्ली मेट्रो पुलिस ने मेट्रो के अंदर शराब पीने और अंडा खाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वेलकम निवासी आकाश कुमार (25) के रूप में हुई है। आरोपी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह शराब पी रहा था और साथ में अंडा खा रहा था।
विज्ञापन
मेट्रो के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। आरोपी का पता लगाने के लिए डीएमआरसी स्टाफ, सीआईएसएफ स्टाफ और हाउस कीपिंग स्टाफ से भी पूछताछ की। वायरल वीडियो को व्यक्ति की तलाश के लिए पुलिस स्टेशन के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी शेयर किया गया। काफी मशक्कत के बाद आरोपी व्यक्ति को बुराड़ी से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ उपरोक्त पते पर किराये के मकान में रहता है, जबकि उसका स्थायी इटावा, उत्तर प्रदेश है। उसने खुलासा किया कि वायरल वीडियो उसकी तरफ से 23 मार्च को लगभग 10:00 बजे पिंक लाइन पर वेलकम मेट्रो स्टेशन से कड़कड़डूमा कोर्ट मेट्रो स्टेशन तक यात्रा करते समय रिकॉर्ड किया गया था। उसने सॉफ्ट ड्रिंक पी और लोगों को यह प्रभावित करने की कोशिश की कि वह सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए अंडा खाते हुए शराब पी रहा है।
विज्ञापन
मेट्रो में चोरी करने वाली तीन महिलाएं धरीं
मेट्रो में लोगों के कीमती सामान पर हाथ साफ करने वाली महिलाओं के गिरोह का मेट्रो पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन महिलाओं को पकड़ा है। इनकी पहचान इंदुकला (50), नीता (35) और सुमन (20) के रूप में हुई है। तीनों विवाहिता हैं और इनके पास से करीब चार लाख के जेवरात बरामद किए गए हैं।
मेट्रो जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि एक अप्रैल को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक परिवार ने लाखों के जेवर चोरी होने की शिकायत दी थी। पीड़ितों ने बताया कि वे येलो लाइन से राजीव चौक उतरे तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
इस बीच मेट्रो के अंदर और बाहर की सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि तीन महिलाएं पीड़ित परिवार के बेहद नजदीक खड़ी थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद करोल बाग स्टेशन पर उतर गईं। पुलिस ने तीनों को तलाश कर फरीदपुरी, आनंद पर्वत से दबोच लिया। सुमन के खिलाफ पांच और नीता के खिलाफ तीन मामले पहले से दर्ज हैं।