{"_id":"5b5615294f1c1bee748b592e","slug":"delhi-metro-mobile-app-upgraded-version-launches","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो मोबाइल एप का अपग्रेडेड वर्जन लांच, जोड़े गए कई फीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो मोबाइल एप का अपग्रेडेड वर्जन लांच, जोड़े गए कई फीचर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप इंडिया गेट पर हैं और आपको अपना नजदीकी मेट्रो स्टेशन व वहां तक पहुंचने का रास्ता नहीं मालूम है तो फिक्र करने की जरूरत नहीं है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की दिल्ली मेट्रो मोबाइल एप आपको सबसे नजदीकी स्टेशन तक पहुंचाने में मदद करेगा। सोमवार को केंद्रीय आवास व शहरी कार्य मंत्रालय सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा व डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह ने एप के अपग्रेडेड वर्जन को लांच किया।
पैंसेजर फ्रेंडली बनाने के लिए इसमें कई नए फीचर जोड़े गए हैं। दिल्ली मेट्रो के नए मोबाइल एप को गूगल अर्थ से जोड़ा गया है। इसकी मदद से यात्रियों को पता चल जाएगा कि उनका नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन सा है। साथ ही गूगल मैप वहां तक पहुंचने का रास्ता भी बताएगी।
इसके सहारे यात्री जरूरत के हिसाब से पैदल या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हुए मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा नए एप में दूसरी भी खूबियां हैं।

दिल्ली में आए पर्यटक मोबाइल एप के सहारे अपनी यात्रा प्लान कर सकेंगे। इसमें मेट्रो स्टेशन के नजदीक के पर्यटन स्थल व उसके बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई है। साथ ही मेट्रो का नजदीक रूप भी इससे पता चल जाएगा।
इसके अलावा यात्रियों को फीडबैक लेने के लिए अलग से लिंक दिया गया है। इसके सहारे यात्री अपनी शिकायत सीधे दिल्ली मेट्रो को पहुंचा सकेंगे। वहीं, तस्वीरें भेजने का विकल्प भी एप से मिलेगा।
मेट्रो प्रशासन इसकी हर वक्त निगरानी करेगा, जिसके सहारे शिकायतें दूर हो सकेंगी। मंत्रालय सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए एप को अपग्रेड किया गया है।