{"_id":"58de18e04f1c1b0b0563e79f","slug":"delhi-metro-makes-record-of-carrying-100-crore-passengers-in-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की लाइफ लाइन मेट्रो ने बनाया रिकॉर्ड, 100 करोड़ यात्रियों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की लाइफ लाइन मेट्रो ने बनाया रिकॉर्ड, 100 करोड़ यात्रियों ने किया सफर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 31 Mar 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की लाइफ लाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को लेकर फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार दिल्ली मेट्रो में एक वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया है।
विज्ञापन
मेट्रो ने यह रिकॉर्ड 2016-17 वित्तीय वर्ष में बनाया। इसके साथ दिल्ली मेट्रो ने अब दुनिया के 34 टॉप मेट्रो वाले शहरों में यात्रियों को सफर कराने के मामले में टॉप टेन में जगह बना ली है।
विज्ञापन
2016-17 में मेट्रो से रोजाना औसतन 27.6 लाख यात्रियों ने सफर किया। इससे पहले एक वित्तीय वर्ष (2015-16) में अधिकतम यात्रियों की संख्या 94.69 करोड़ थी। मेट्रो के रोजाना औसतन यात्रियों की संख्या में करीब पांच लाख यात्री बढ़े हैं।
विज्ञापन
2015-16 तक रोजाना 23.9 लाख लोग सफर करते थे। 2016-17 में यह संख्या बढ़कर 27.6 लाख हो गई, जबकि मेट्रो लाइन के परिचालन की लाइन 213 किलोमीटर में कोई इजाफा नहीं हुआ है। मगर रोजाना यात्रियों की संख्या में 6.56 फीसदी का इजाफा हुआ है। बीते पांच साल के आंकड़े पर नजर डालें तो यह इजाफा 43 फीसदी हो जाता है।
वर्ष यात्री (करोड़) रोजाना(लाख यात्री) नेटवर्क (किलोमीटर)
2012-13 70.29 19.3 190
2013-14 80.17 22.0 190
2014-15 87.09 23.9 193
2015-16 94.69 25.9 213
2016-17 100.16 27.6 213