शराब के शौकीनों के लिए काम की खबर: दिल्ली मेट्रो में दो बोतलें ले जा सकेंगे यात्री, विशेष कमेटी ने लिया निर्णय
Delhi Metro Liquor Rules: दिल्ली मेट्रो की ओर से कहा गया है कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के प्रावधानों के अनुरूप दिल्ली मेट्रो में अब से प्रति व्यक्ति शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जाने की अनुमति है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi Metro Liquor Policy: शराब का सेवन करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। वह अब मेट्रो में सीलबंद शराब की दो बोलतों को साथ ले जा सकेंगे। डीएमआरसी और सीआईएसएफ के अधिकारियों की एक समिति ने इस पर निर्णय लिया है।
दिल्ली मेट्रो की ओर से कहा गया है कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के प्रावधानों के अनुरूप दिल्ली मेट्रो में अब से प्रति व्यक्ति शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जाने की अनुमति है।सीआईएसएफ और डीएमआरसी के अधिकारियों की एक समिति ने पहले के आदेश की समीक्षा की है। पहले के एक आदेश के तहत एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर दिल्ली मेट्रो में शराब ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
DMRC issues official statement - Two sealed bottles of alcohol per person is allowed to be carried on the Delhi Metro at par with the provisions on the Airport Express Line. A committee comprising officials from CISF and DMRC have reviewed the earlier order. As per an earlier… pic.twitter.com/JPI9QBu95w
— ANI (@ANI) June 30, 2023