फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro is dumping garbage in yamuna river

यमुना में फेंका जा रहा है दिल्ली मेट्रो का मलबा

Thu, 24 Jul 2014 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Jul 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
delhi metro is dumping garbage in yamuna river

यमुना खादर में डंपिंग का मसला राज निवास तक पहुंच गया है। यमुना जिये अभियान ने इस बारे में एक शिकायती चिट्टी उपराज्यपाल नजीब जंग को लिखी गई है।

विज्ञापन


अभियान की दलील है कि कोर्ट की मनाही के बावजूद दिल्ली मेट्रो यमुना नदी केएक हिस्से का इस्तेमाल डंपिंग ग्राउंड के तौर पर कर रही है। इसने सराय काले खां बस अड्डे के सामने नदी का स्वरूप ही बदल गया है।
विज्ञापन


पढ़ें:कांग्रेस विधायकों ने शुरू किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के संयोजक मनोज मिश्र के मुताबिक, डीएमआरसी फिलहाल टनल से निकलने वाली मिट्टी को नदी में डाल रही है। इससे न सिर्फ यहां की प्राकृतिक वनस्पतियां खत्म हो रही हैं, बल्कि पूरा इलाका निर्जन होता जा रहा है। मेट्रो को इसकी अनमुति भी नहीं मिली है।

खास बात यह कि पिछले दिनों निर्माण सामग्री की डंपिंग के एवज में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दिल्ली मेट्रो पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। बावजूद इसके मेट्रो की अवैध गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

चिट्ठी में अभियान ने गुजारिश की है कि उपराज्यपाल को मौके का मुआयना करके जमीनी हकीकत का पता लगाना चाहिए। इससे यमुना नदी से लगातार की जा रही छेड़छाड़ की जानकारी मिलेगी। इससे मेट्रो पर नकेल कसना आसान होगा। ऐसा न होने पर यमुना खादर डंपिग ग्राउंड में तब्दील हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed