फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro fare increases signal.

दिल्ली मेट्रो ने दिए किराया बढ़ाने के संकेत

Tue, 28 Oct 2014 08:05 AM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 08:05 AM IST
विज्ञापन
Delhi Metro fare increases signal.

अगले साल से केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ाने का साफ संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि मेट्रो के खर्चे बढ़े हैं तो आम आदमी की आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली मेट्रो के किराया बढ़ोतरी की आहट से डीटीसी मुख्यालय में भी हलचल तेज हो गयी है। क्योंकि दिल्ली मेट्रो के साथ-साथ डीटीसी किराया बढ़ोतरी में भी दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन


द्वारका स्थित जल बोर्ड के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सोमवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन से लौटते हुए एम वेंकैया नायडू़ ने मेट्रो किराया बढ़ाने के सवाल पर साफ कर दिया है कि किराया बढ़ाना जरूरी है, क्योंकि मेट्रो के खर्चे बढ़ने के साथ-साथ ट्रैक का विस्तार व बिजली की दरों में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मेट्रो किराया बढ़ाना जरूरी है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया है कि  किराया बढ़ाने के दौरान आम लोगों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

उपराज्यपाल से भी मिल चुकी है सहमति

Delhi Metro fare increases signal.

मेट्रो किराया बढ़ाने के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। दिल्ली सरकार न होने के चलते उपराज्यपाल नजीब जंग से इस मुद्दे पर बात हो चुकी है, क्योंकि पांच सालों से किराया नहीं बढ़ा है।

डीएमआरसी 2012 से केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय से दिल्ली मेट्रो के किराया बढ़ाने की मांग कर रही है। हालांकि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय तो तैयार था लेकिन वर्ष 2012 से किराया निर्धारण कमेटी के चेयरमैन के नाम पर सहमति ही नहीं बन पा रही थी।

चार बार कमेटी बनी पर हर बार चेयरमैन के नाम पर सहमति न बनने के चलते दिल्ली मेट्रो का किराया नहीं बढ़ सका है। हालांकि अक्तूबर में पांचवीं बार कमेटी में चेयरमैन पद के लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एके श्रीवास्तव के नाम भेजा गया है।

डीटीसी भी किराया बढ़ाने पर बनाएगी दबाव
दिल्ली मेट्रो के किराये में बढ़ोतरी की सहमति के बाद अब दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन में भी किराया बढ़ोतरी की हलचल तेज हो गई है। क्योंकि डीटीसी में वर्ष 2009 के बाद किराया नहीं बढ़े हैं।

जबकि प्रबंधन 2012 से दिल्ली सरकार को तीन बार किराया बढ़ाने का प्रपोजल दे चुका है। हालांकि विधानसभा चुनावों के चलते शीला सरकार ने वोट बैंक के चलते डीटीसी केकिराया बढ़ोतरी के प्रपोजल को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। डीटीसी दैनिक लगभग तीन करोड़ रुपये के राजस्व तक पहुंचा है फिर भी घाटे से नहीं उबर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed