{"_id":"6689edee989765d208015333","slug":"delhi-mcd-will-increase-the-green-area-by-developing-forests-using-miyawaki-technology-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : मियावाकी तकनीक से वन विकसित कर हरित क्षेत्र बढ़ाएगा नगर निगम, राजधानी में 13 स्थानों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : मियावाकी तकनीक से वन विकसित कर हरित क्षेत्र बढ़ाएगा नगर निगम, राजधानी में 13 स्थानों की पहचान
Sun, 07 Jul 2024 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:53 AM IST
सार
निगम ने बीते दो साल में आठ स्थानों पर मियावाकी तकनीक से शहरी वन विकसित किए हैं, इस साल दिल्लीभर में इस तकनीक के इस्तेमाल से वन विकसित करने के लिए 13 स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां तेजी से बढ़ने वाले देसी पौधों के बाग लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम मियावाकी तकनीक से वन विकसित कर दिल्ली में हरित कवर बढ़ाएगा। निगम ने बीते दो साल में आठ स्थानों पर मियावाकी तकनीक से शहरी वन विकसित किए हैं, इस साल दिल्लीभर में इस तकनीक के इस्तेमाल से वन विकसित करने के लिए 13 स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां तेजी से बढ़ने वाले देसी पौधों के बाग लगाए जाएंगे। इसमें गाजीपुर और भलस्वा लैंडफिल साइट पर भी मिनी वन विकसित कर हरा भरा किया जाएगा।
विज्ञापन
जापानी पारिस्थितिकीविद् अकीरा मियावाकी ने 1970 के दशक में शहरी क्षेत्र में मिनी वन विकसित करने की पद्धति विकसित की थी। बाद में इस पद्धति को जापान के विभिन्न निगमों ने अपनाया और दुनियाभर में भी इस तकनीक को पहुंचाया। मियावाकी वन लगाने की ये तकनीक अब भारत में बेहद लोकप्रिय हुई है। दिल्ली में एमसीडी ने आठ स्थानों पर मियावाकी तकनीक से मिनी वन विकसित किए, जिसमें दिल्ली की पारिस्थितिकी के लिहाज से देसी पौधे जैसे कि गूलर, पीपल, सागौन, आम, नीम, जामुन, पाकड़ लगाए गए और विभिन्न प्रकार की झाड़ियां भी लगाई गईं।
विज्ञापन
शून्य खर्च और कम समय में हो जाते हैं तैयार : निगम के उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक निगम ने सीएसआर फंड से सभी आठ शहरी मिनी वन मियावाकी तकनीक से विकसित किए हैं। इस साल जो 13 वन विकसित होंगे वे भी ऐसे ही विकसित होंगे, इसलिए एमसीडी का इसमें एक पैसा खर्च नहीं हो रहा। उन्होंने बताया कि दो-तीन साल तक इनकी देखरेख करनी होती है, इसके बाद ये बड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
2.31 लाख पौधे और 3.80 लाख झाड़ियां लगेंगी
वित्त वर्ष 2024-25 में निगम दिल्ली में 2.31 लाख से ज्यादा पौधे और करीब 3.80 लाख झाड़ियां अपने पार्कों में लगाएगा। इस साल सड़कों पर 181 पौधे और 1243 झाड़ियां लगाई जाएंगी। इस साल दिल्लीभर में कुल 3.83 लाख से ज्यादा झाड़ियां लगाने की तैयारी की गई है। निगम ने इस साल अप्रैल से जून के बीच 1.30 लाख से ज्यादा पौधे (करीब 69 हजार पौधे, करीब 61 हजार झाड़ियां) लगा दिए हैं।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण
नारायणा गांव में प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत दिल्ली पंचायत संघ, साईकल संस्था, ग्राम पंचायत नारायणा के सदस्यों ने पौधरोपण किया। इस दौरान पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव, साईकल संस्था के संस्थापक पारस त्यागी बुढेला गांव, राष्ट्रीय युवा संघ के अध्यक्ष आदित्य तंवर, ग्राम पंचायत प्रमुख देवेंद्र तंवर इत्यादि के साथ गांव के तमाम लोगों ने पौधे लगाए। थान सिंह यादव ने कहा, प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सशक्त बनाना, पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के साथ माताओं के योगदान को सम्मानित करना भी है।
पांच साल में 22 लाख पौधे लगाए
एमसीडी ने पांच वित्तीय वर्ष (2019-20 से 2023-24 तक) में दिल्ली में करीब 22 लाख पौधे लगाए हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक इसमें 40 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इसमें फलदार, फूलदार, टिंबर, औषधीय और झाड़ीदार पौधे शामिल हैं। मिनी वन में विशेष तकनीक से लगाए गए पौधे सामान्य पौधों की तुलना में 10 गुना तेजी से बढ़ते हैं।