फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi markets full of shoppers on Dhanteras

Dhanteras 2025: धनतेरस आज...खरीदारों से हाउसफुल बाजार, चांदी के सिक्कों से लेकर गाड़ियां तक खरीदने की होड़

Sat, 18 Oct 2025 01:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Oct 2025 01:38 PM IST
सार

चांदनी चौक, लाजपत नगर, राजौरी गार्डन, सरोजिनी नगर, नेहरू प्लेस, साकेत और करोल बाग जैसे प्रमुख बाजारों में सुबह से ही भीड़ उमड़ी है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि ग्राहकों ने इस बार एक महीने पहले ही धनतेरस के लिए अपनी पसंद की वस्तुओं की बुकिंग कर रखी थीं।

विज्ञापन
Delhi markets full of shoppers on Dhanteras
खरीदारों की भीड़ से बाजार हाउसफुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस के शुभ अवसर पर आज राजधानी के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से ही लोग शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए बाजारों और शोरूम की ओर रुख कर रहे हैं। परंपरागत रूप से सोना-चांदी, बर्तन और सिक्के खरीदने के साथ-साथ इस बार लोगों का रुझान आधुनिक वस्तुओं की ओर भी है। कई लोग आज के दिन नए फोन, टीवी, फ्रिज और गाड़ियां खरीद रहे हैं।

विज्ञापन

चांदनी चौक, लाजपत नगर, राजौरी गार्डन, सरोजिनी नगर, नेहरू प्लेस, साकेत और करोल बाग जैसे प्रमुख बाजारों में सुबह से ही भीड़ उमड़ी है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि ग्राहकों ने इस बार एक महीने पहले ही धनतेरस के लिए अपनी पसंद की वस्तुओं की बुकिंग कर रखी थीं, ताकि आखिरी समय में स्टॉक की समस्या न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में आज सबसे ज्यादा भीड़ स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी काउंटरों पर दिखाई दी। कई ब्रांड्स ने फेस्टिव ऑफर्स, एक पर एक मुफ्त और आकर्षक डिस्काउंट्स की घोषणा की थी, जिनका फायदा ग्राहक उठा रहे हैं। वहीं, ऑटोमोबाइल शोरूमों में भी नए मोटरसाइकिल, स्कूटी और कारों की डिलीवरी के लिए लोग पहुंचे। कई परिवार आज शुभ घड़ी में अपनी नई गाड़ियां घर लेकर जा रहे हैं।

विज्ञापन

भीड़ को देखते हुए पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रमुख बाजारों के आसपास अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है ताकि ग्राहकों को असुविधा न हो। मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर भी आज खासी चहल-पहल दिख रही। लोग अपने परिवार और दोस्तों के लिए तोहफे और मिठाइयां खरीद रहे। रियल एस्टेट सेक्टर में भी आज का दिन खास है। कई परिवार धनतेरस के शुभ अवसर पर अपने नए घर में गृहप्रवेश कर रहे। 

शाम 5:48 से रात 10:33 बजे के बीच रहेगा खरीदारी का शुभ मुहूर्त
इस बार धनतेरस पर दो शुभ संयोग बन रहे हैं। शाम 5:48 से रात 10:33 बजे के बीच खरीदारी करना शुभ रहेगा। इस दौरान धन्वंतरी की पूजा भी होगी। पंडितों के अनुसार दिवाली 20 अक्तूबर को ही मनाई जाएगी। पंडित कैलाश शर्मा ने बताया कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस धनतेरस पर ब्रह्म और बुधादित्य दो शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार ये योग धन और भाग्य से जुड़ी बाधाओं को दूर कर सकते हैं। विशेष रूप से तुला, कर्क और मकर राशि वालों के लिए यह दिन जीवन में नई आर्थिक संभावनाओं और तरक्की के द्वार खोल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed