{"_id":"65c57ff9f201abf38a0a4f55","slug":"delhi-manual-cleaning-of-sewers-septic-tanks-and-drains-will-be-stopped-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : सीवर, सेप्टिक टैंक और नालियों की मैनुअल सफाई होगी बंद, LG सक्सेना ने दी प्रस्ताव को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : सीवर, सेप्टिक टैंक और नालियों की मैनुअल सफाई होगी बंद, LG सक्सेना ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
Fri, 09 Feb 2024 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 09 Feb 2024 07:00 AM IST
सार
इसे रोकने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सभी जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) को उनके संबंधित अधिकार क्षेत्र में जिम्मेदार स्वच्छता प्राधिकरण (आरएसए) के रूप में नामित किया है।
विज्ञापन
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में सीवर, सेप्टिक टैंक और नालियों की मैनुअल सफाई बंद होगी। इसे रोकने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सभी जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) को उनके संबंधित अधिकार क्षेत्र में जिम्मेदार स्वच्छता प्राधिकरण (आरएसए) के रूप में नामित किया है। करीब तीन साल की देरी के बाद इस संबंध में शहरी विकास विभाग ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में एलजी को प्रस्ताव भेजा था, जिसे एलजी ने मंजूरी दे दी। इस प्रस्ताव के तहत डीएम अपने क्षेत्र में आपातकालीन प्रतिक्रिया स्वच्छता इकाइयां (ईआरएसयू) तैयार करेंगे।
विज्ञापन
इस मुद्दे की निगरानी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने इस दिशा में समीक्षा की थी। इस प्रस्ताव का उद्देश्य देश में हाथ से मैला ढोने की प्रथा को पूरी तरह से खत्म करना है। साथ ही, समाज के सबसे वंचित वर्गों की जरूरत को पूरा करना है। इसे लेकर केंद्र सरकार के मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने 19 फीसदी 2020 को एक बैठक में निर्णय लिया था कि प्रत्येक जिले में डीएम को आरएसए के रूप में नामित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इस प्रस्ताव में बताया गया कि ऐसे काम के लिए जल बोर्ड प्रत्येक जिले में काम करने के लिए जनशक्ति और मशीनरी समर्पित होल्डिंग प्रदान कर सकता है। अधिनियम की धारा-7 सीवर और सेप्टिक टैंक की खतरनाक सफाई में लगे लोगों को रोकने के संबंध में है। धारा-33 में कहा गया है कि सीवर आदि की सफाई के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करना स्थानीय अधिकारियों और अन्य एजेंसियों का कर्तव्य है। डीएम सीवर, सेप्टिक टैंकों और नालियों की खतरनाक मैन्युअल सफाई को रोकने के लिए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन