फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi man stabs wife 50 times on main road as he suspect her of illicit relationship with other arrested

दिल्ली : बीच सड़क पर चाकू से 50 वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, रास्ते से गुजरते लोग बने रहे मूक दर्शक

Sun, 11 Apr 2021 05:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 11 Apr 2021 05:36 PM IST
सार

चरित्र पर करता था शक, आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दबोचा

विज्ञापन
Delhi man stabs wife 50 times on main road as he suspect her of illicit relationship with other arrested
पत्नी की हत्या करने वाला शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के विजय विहार इलाके में शनिवार दोपहर मूल रूप से गुजरात के राजकोट स्थित अलकापुरी निवासी हरीश मेहता (40) ने बीच सड़क चाकू से ताबड़तोड़ 50 से अधिक वार कर पत्नी नीलू (32) की हत्या कर दी।

विज्ञापन


वारदात के दौरान लोग सड़क से गुजरते रहे, लेकिन किसी की हिम्मत हरीश को रोकने की नहीं हुई। वह लोगों को बीच-बीच में चाकू दिखाकर धमका भी रहा था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। विजय विहार थाना पुलिस ने हरीश को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध के शक में उसने वारदात की।
विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि नीलू परिवार के साथ बुध विहार इलाके में रहती थी और सफदरजंग अस्पताल में नौकरी करती थी। हरीश की नीलू से कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। यह नीलू की दूसरी शादी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी करने से खुश नहीं था पति

पहले पति से उसका तलाक हो गया था। पुलिस को हरीश ने बताया कि वह नीलू के नौकरी करने से खुश नहीं था और छोड़ने के लिए कहता था। दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा होता था। इसकी वजह से नीलू पति से अलग बुध विहार में मायके चली गई।

हरीश को शक था कि नीलू के किसी अन्य के साथ संबंध हैं और इसी वजह से वह नौकरी नहीं छोड़ना चाहती। इसीलिए उसने साजिश रची और शनिवार को चाकू लेकर बुध विहार पहुंच गया। नीलू को देखते ही उसने उसे रोका और चाकू से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। रोहिणी में रहने वाला हरीश मैरिज ब्यूरो चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed