{"_id":"5dedc57d8ebc3e1c000d3db0","slug":"delhi-man-killed-girl-for-not-breaking-friendship-with-another-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे युवक से रिश्ता खत्म न करने पर चुन्नी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे युवक से रिश्ता खत्म न करने पर चुन्नी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
Mon, 09 Dec 2019 09:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 09 Dec 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम विहार इलाके में 17 वर्षीय लड़की की हत्या दूसरे युवक से रिश्ता खत्म नहीं करने पर की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चंद्रकेश (28) चाहता था कि लड़की अंकज मौर्य से रिश्ता खत्म कर दे।
विज्ञापन
लड़की इसके लिए राजी नहीं हुई थी। मौका पाकर 5 दिसंबर को अंकज के साथ मिलकर चंद्रकेश लड़की को पश्चिम विहार में सुनसान जगह पर ले गया और चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस इस मामले में दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, लड़की मादीपुर इलाके में मां के साथ रहती थी। उसकी मां पंजाबी बाग में घरों में साफ-सफाई का काम करती है। गत 5 दिसंबर की रात लड़की के घर नहीं पहुंचने पर मां ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
अगले दिन पश्चिम विहार की एक दवा की दुकान के तहखाने में लड़की की लाश मिली थी। पश्चिम विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी जांच के जरिये 7 दिसंबर की रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इन्होंने पूछताछ में बताया कि अंकज और लड़की के बीच दोस्ती थी। चंद्रकेश चाहता था कि लड़की अंकज से रिश्ता खत्म कर ले, पर वह इसके लिए राजी नहीं हुई। गुस्से में चंद्रकेश व अंकज लड़की को साथ ले गए और उसकी हत्या कर दी।