फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi man give matrimonial ad in newspaper young lady call him and looted him

शादी के लिए विज्ञापन देने वाले शख्स को युवती ने फोन कर बुलाया, फिर किया ऐसा काम युवक रह गया हैरान

Sat, 30 Nov 2019 11:01 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 30 Nov 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Delhi man give matrimonial ad in newspaper young lady call him and looted him
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

दिल्ली के गीता कालोनी में एक युवक ने शादी के लिए समाचार पत्र में विज्ञापन दिया। विज्ञापन को देखकर एक युवती ने फोन कर उसे मिलने के लिए वी3एस मॉल के पास बुलाया और बातचीत कर उससे नजदीकी बढ़ाई और फिर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर युवक को बेहोश कर नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गई।

विज्ञापन


वारदात को उसने अपने सहयोगी के साथ अंजाम दिया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक प्रवीण (38) पुराना सीलमपुर में रहता है। कुछ दिन पहले उसने अपनी शादी का विज्ञापन समाचार पत्र में दिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि 21 नवंबर को उसके पास एक युवती का फोन आया और उसने शादी करने की इच्छा जाहिर कर उसे मिलने के लिए लक्ष्मी नगर के वी 3 एस मॉल के पास बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवक भी युवती की बात सुनकर अपनी जीवन संगिनी से मिलने के लिए उसकी बताए जगह पर पहुंच गया। युवती एक युवक के साथ मौजूद थी। 

कुछ ही देर में बातों बातों में तीनों ऐसे घुलमिल गए जैसे काफी अरसे से एक दूसरे को जानते हैं। वहां बातचीत करने के बाद युवती प्रवीण को पास के एक पार्क में ले गई। जहां बातचीत के दौरान उसने प्रवीण को नशीला पेय पदार्थ पीने के लिए दिया। इसके पीते ही वह बेसुध हो गया।

जब उसे होश आया तो वहां कोई नहीं था। उसके जेब से हजारों रुपये, मोबाइल फोन और उसकी स्कूटी गायब थी। पीड़ित ने उसके बाद इसकी शिकायत थाने में नहीं की लेकिन 28 नवंबर को थाने पहुंचकर अपनी आपबीती बताई।

पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वी 3 एस मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से युवती और उसके सहयोगी की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed