{"_id":"63b69b5a35698506d26ead83","slug":"delhi-man-do-indecent-act-in-dtc-bus-marshal-nab-him-video-viral-police-say-no-complaint-received","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीसी बस में गंदी बात: चलती बस में युवती के साथ अश्लील हरकत, शोर मचाने पर मार्शल ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीसी बस में गंदी बात: चलती बस में युवती के साथ अश्लील हरकत, शोर मचाने पर मार्शल ने पकड़ा
Thu, 05 Jan 2023 04:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 05 Jan 2023 04:57 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि तीन जनवरी यानी मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो चल रहा था जिसमें एक लड़का गंदी हरकतें करता दिख रहा है। यह मामला पुलिस की जानकारी में है और इसे महिला सब इंस्पेक्टर सुमन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है जिसे डीटीसी बस में अंजाम दिया गया। दरअसल डीटीसी बस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने लड़की के सामने अश्लीलता की।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में डीटीसी बस के मार्शल ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने चलती बस में लड़की के सामने अश्लील हरकत की। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि तीन जनवरी यानी मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो चल रहा था जिसमें एक लड़का गंदी हरकतें करता दिख रहा है। यह मामला पुलिस की जानकारी में है और इसे महिला सब इंस्पेक्टर सुमन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में पीड़िता से भी बात की गई कि वो शिकायत दर्ज करा दे या अपना बयान दर्ज करा दे लेकिन उसने बयान दर्ज कराने से मना कर दिया है। पुलिस ने आगे कहा कि अगर भविष्य में इस संबंध में कोई शिकायत आती है तो उचित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।