{"_id":"685eff00236ef5999a01cddb","slug":"delhi-lord-jagannath-rath-yatra-took-place-at-many-places-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rath Yatra : कई जगह निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निभाई ‘छेरा पहाड़ा’ परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rath Yatra : कई जगह निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निभाई ‘छेरा पहाड़ा’ परंपरा
Sat, 28 Jun 2025 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:08 AM IST
सार
पुरी की तरह ही हौज खास, त्यागराज नगर, रोहिणी स्थित जगन्नाथ मंदिरों और द्वारका के इस्कॉन मंदिर सहित अन्य स्थलों पर यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
रथ यात्रा के दौरान हौज खास में जुटी भीड़...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में कई स्थानों पर शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। पुरी की तरह ही हौज खास, त्यागराज नगर, रोहिणी स्थित जगन्नाथ मंदिरों और द्वारका के इस्कॉन मंदिर सहित अन्य स्थलों पर यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान भगवान जगन्नाथ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
हौज खास स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पारंपरिक ‘छेरा पहाड़ा’ की रस्म निभाई। उन्होंने रथ के मार्ग पर झाड़ू लगाकर भगवान को नगर भ्रमण के लिए आमंत्रित किया और रथ की रस्सी खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया। उनके साथ सांसद बांसुरी स्वराज व विधायक सतीश उपाध्याय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
वहीं रोहिणी के सेक्टर-24 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में श्री जगन्नाथ रोहिणी सेवा संघ ने 20वीं रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया। सुबह से ही भजन-कीर्तन, हवन, पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। रथ यात्रा की परंपरागत छेरा पहाड़ा रस्म डिप्टी मेयर जय भगवान यादव ने मंत्रोच्चारण के बीच निभाई। इस यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सांसद योगेंद्र चंडोलिया और मंत्री रविंद्र इंद्राज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर की रथ यात्रा को राजधानी की सबसे बड़ी रथ यात्राओं में से एक माना जाता है। यात्रा में भक्तों को रथ की रस्सी खींचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस्कॉन द्वारका ने भगवान को 11,000 किलो आमों का भोग अर्पित किया, जिनमें 108 प्रकार के आम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इन आमों को बाद में प्रसाद स्वरूप भक्तों में वितरित किया गया।
रथ यात्रा के दौरान जगह-जगह भंडारों, चाय-पानी व शीतल पेयजल की व्यवस्था स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने की।