{"_id":"676dbe3c4c15eb55c6070423","slug":"delhi-loot-worth-lakhs-in-textile-businessman-s-house-with-the-help-of-domestic-help-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : घरेलू सहायक की मदद से कपड़ा कारोबारी के घर में लाखों की लूट, कुछ गिरफ्तारियों के साथ गैंग का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : घरेलू सहायक की मदद से कपड़ा कारोबारी के घर में लाखों की लूट, कुछ गिरफ्तारियों के साथ गैंग का खुलासा
Fri, 27 Dec 2024 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:06 AM IST
सार
वारदात को अंजाम देकर भाग रहे घरेलू सहायक व उसके साथी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। निशानदेही पर पुलिस ने बांका से इनके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉडल टाउन इलाके में घरेलू सहायक की मदद से लूटपाट करने वाले एक गैंग का खुलासा हुआ है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे घरेलू सहायक व उसके साथी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। निशानदेही पर पुलिस ने बांका से इनके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से 3.5 लाख रुपये, 1125 यूएई दिरहम और 50 लाख रुपये से अधिक के गहने बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान मधुबनी निवासी रंजीत कुमार कामत, बांका निवासी रंजीत ठाकुर, महेंद्र यादव और गुड्डू कुमार ठाकुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि 16 दिसंबर की रात मॉडल टाउन के कपड़ा कारोबारी के घर में लूटपाट होने और दो बदमाशों के पकड़े जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने रंजीत कामत और उसके साथी रंजीत ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता नीलम नागपाल ने बताया कि उनके घरेलू सहायक रंजीत कामत ने अपने साथियों को घर में जबरन प्रवेश करवाया।
विज्ञापन
बदमाशों ने उन्हें और उनकी बहू को बंधक बनाकर घर में रखे 50 लाख से अधिक गहने, साढ़े तीन लाख रुपये और एक आई-फोन लूट लिया। भागने के दौरान शोर मचाने पर लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि इनके फरार साथी गुड्डू और महेंद्र बांका के रहने वाले हैं। पुलिस ने जांच के आधार पर दोनों को बांका से गिरफ्तार कर लिया।
घरेलू सहायक के जरिये कीमती सामान की ली जानकारी
जांच में पता चला कि आरोपियों ने घर में लूटपाट करने के लिए तीन महीने पहले रंजीत कामत को कारोबारी के घर घरेलू सहायक के रूप में काम दिलवाया। रंजीत ने घर के कीमती सामान और दिनचर्या के बारे में जानकारी हासिल की। 16 दिसंबर की रात घर में जब केवल दो महिलाएं थीं। मौके का फायदा उठाते हुए रंजीत कामत ने अपने साथियों गुड्डू, महेंद्र और रंजीत ठाकुर को घर में घुसने में मदद की।