फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi local bodies railways and banks have the most corruption said CVC

दिल्ली स्थानीय निकायों, रेलवे और बैंकों में सबसे अधिक हो रहा भ्रष्टाचार: सीवीसी

Tue, 29 Sep 2020 03:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Sep 2020 03:04 AM IST
विज्ञापन
Delhi local bodies railways and banks have the most corruption said CVC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

केंद्रीय सतर्कता आयोग की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड, नगर निगमों जैसे राष्ट्रीय राजधानी के स्थानीय निकायों, रेलवे और बैंकों में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक आयोग के पास बीते साल इन विभागों के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की सबसे अधिक शिकायतें आई हैं। 

विज्ञापन


सीवीसी को 2019 में कुल मिलीं 81,494 भ्रष्टाचार की शिकायतों में सबसे अधिक 16,291 दिल्ली स्थानीय निकायों की थीं, इनमें दिल्ली सरकार से जुड़ी शिकायतें शामिल नहीं हैं। इसके अलावा 11,797 शिकायतें रेलवे कर्मचारियों और 8,877 शिकायतें बैंक कर्मियों के खिलाफ भेजी गईं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के स्थानीय निकायों की 16,291 शिकायतों में से 14,290 का निस्तारण हो चुका है और 2001 अब भी लंबित हैं। इनमें 1748 शिकायतें तीन महीने से अधिक समय से लंबित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सरकार को पिछले साल 5,550 भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलीं, जिनमें 4920 का निस्तारण किया गया और 630 लंबित हैं। इसी तरह रेलवे को मिलीं कुल 11,797 शिकायतों में से 10,502 का निस्तारण हुआ और 1,295 शिकायतें लंबित हैं। उधर, बैंकों में आईं 8877 शिकायतों में 7,721 का निस्तारण हुआ और 1,156 लंबित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed