{"_id":"6620f5017090cb2746064b35","slug":"delhi-liquor-policy-case-manish-sisodia-s-judicial-custody-extended-till-april-26-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका, न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका, न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ी
Thu, 18 Apr 2024 03:55 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:55 PM IST
सार
अब मामले की सुनवाई 26 अप्रैल को होगी। वहीं इससे पहले ईडी ने भी मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गुरुवार को झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ा दी है। अब मामले की सुनवाई 26 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
सिसोदिया को उनकी पहले बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया गया। सोमवार को अदालत ने कहा कि वह 20 अप्रैल को आप नेता की जमानत याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी। न्यायाधीश बावेजा ने सिसोदिया के वकील और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश हुए वकीलों की दलीलें सुनीं।
विज्ञापन
