{"_id":"635bce021fa5a8048b56df2a","slug":"delhi-lg-vk-saxena-declares-chhath-puja-on-sunday-october-30-as-a-dry-day-in-the-national-capital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: छठ महापर्व के मद्देनजर रविवार को राजधानी में रहेगा ड्राई डे, उपराज्यपाल ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: छठ महापर्व के मद्देनजर रविवार को राजधानी में रहेगा ड्राई डे, उपराज्यपाल ने की घोषणा
Fri, 28 Oct 2022 06:31 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 28 Oct 2022 06:31 PM IST
सार
देशभर में छठ का महापर्व शुक्रवार से शुरू हो गया है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व को लेकर दिल्ली में तैयारियां जोरों पर है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठ महापर्व के मौके पर दिल्ली में रविवार को ड्राई डे रहेगा। इस दिन शराब की बिक्री नहीं होगी। उपराज्यपाल ने दिल्ली आबकारी अधिनियम, 2009 की धारा 2 (35) के तहत इस संबंध में ड्राई डे घोषित किया है।
विज्ञापन
इस संबंध में आदेश जारी होने के बाद छठ के मौके पर शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इससे पहले कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी छठ पूजा पर ड्राई डे घोषित करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
महापर्व पर सभी दुकानें बंद रहेंगी ताकि शांतिपूर्ण तरीके से महापर्व मनाया जा सके। इस मामले में भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बयान आया है कि दिल्ली में पहली बार छठ के मौके पर ड्राई डे घोषित किया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली आबकारी अधिनियम, 2009 की धारा 2 (35) के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
भाजपा ने की थी ड्राई डे घोषित करने की मांग
इससे पहले दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर रविवार को ड्राइ डे घोषित करने की मांग की थी। उन्होंने आगे कहा था कि यदि शराब के ठेके बंद रहेंगे तो इससे त्योहार की पवित्र बनी रहेगी।