फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Lawyers are not getting benefits of Advocate Welfare Scheme-Group Mediclaim due to technical glitch

Delhi: दिल्ली सरकार की योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे वकील, पंजीयन में आ रही बाधा, सरकार बढ़ा सकती है समय

Thu, 30 Mar 2023 04:01 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 30 Mar 2023 04:01 PM IST
सार

दिल्ली बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन मुरारी तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत दिल्ली सरकार द्वारा प्रदेश के वकीलों और अधिवक्ताओं को 10 लाख रुपये तक का बीमा लाभ प्रदान किया जाता है, साथ ही पांच लाख रुपये तक के मेडिकल कवर को सुविधा भी प्रदान की जाती है...

विज्ञापन
Delhi: Lawyers are not getting benefits of Advocate Welfare Scheme-Group Mediclaim due to technical glitch
Delhi Bar Council - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी के वकीलों और अधिवक्ताओं को बीमा का लाभ देने के लिए शुरू की गई दिल्ली वकील कल्याण योजना 2023 में तकनीकी खराबी के चलते पंजीयन में बाधा आ रही है। हालांकि दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि यह तकनीकी समस्या जल्द खत्म हो जाएगी और वकीलों के पंजीयन करने की समय सीमा भी 10 से 15 दिन बढ़ा दी जाएगी। जिससे वकील और अधिवक्ता आसानी से अपना पंजीयन कर सकेंगे।

विज्ञापन

अमर उजाला से चर्चा में दिल्ली बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन मुरारी तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत दिल्ली सरकार द्वारा प्रदेश के वकीलों और अधिवक्ताओं को 10 लाख रुपये तक का बीमा लाभ प्रदान किया जाता है, साथ ही पांच लाख रुपये तक के मेडिकल कवर को सुविधा भी प्रदान की जाती है। इसी योजना का लाभ लेने के लिए सभी अधिवक्ता और वकील अपना पोर्टल पर पंजीयन करवा रहे है। लेकिन किसी तकनीकी खराबी के कारण वकीलों का पंजीयन नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन

इस मामले की जानकारी हमने दिल्ली सरकार के अफसरों और संबंधित योजना का काम देख रहे अफसरों को दी है। उन्होंने हमें आश्वस्त किया है कि अगले कुछ दिनों में इस तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया जाएगा। बाद में वकील दोबारा से योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीयन करवा सकेंगे। हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि दिल्ली सरकार योजना के लिए पंजीयन करने की आखिरी तिथि 31 मार्च को कुछ दिन आगे बढ़ा भी सकती है, ताकि सभी वकील इस योजना में पंजीयन करवा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed