फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi latest traffic updates heavy traffic jam roads towards rajghat as protesters anti CAA marching

राजघाट पर अनेक संगठनों का मार्च आज, कई सड़कों पर लगा चार किलोमीटर तक का जाम

Thu, 30 Jan 2020 11:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 30 Jan 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi latest traffic updates heavy traffic jam roads towards rajghat as protesters anti CAA marching
दिल्ली की सड़कों पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में विभिन्न स्थलों पर सीएए एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोग और गांधी शांति यात्रा लेकर पहुंचने वाला दल आज राजघाट जाएगा। इन सभी के मार्च के चलते राजघाट की ओर जाने वाली सड़कें आज बुरी तरह जाम हैं। कई रास्तों पर तो चार किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है।

विज्ञापन


दिल्ली की मुख्य सड़कों की जाम से हालत इतनी खराब है कि लोग 40-40 मिनट से एक ही जगह पर फंसे हुए हैं और अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिन सड़कों पर सबसे ज्यादा जाम है उनमें मथुरा रोड, विकास मार्ग, गीता कॉलोनी रोड, आईटीओ, डीडीयू, बहादुरशाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, निजामुद्दीन प्रमुख हैं।
विज्ञापन


जाम इतना ज्यादा है कि निजी वाहनों के साथ ही बसें भी यहां फंस गई हैं। ऐसे में बसों में सवार लोग उतरकर पैदल अपने गंतव्यों की ओर जा रहे हैं। दरअसल आज राजघाट पर संविधान बचाओ प्रदर्शन है। जिसमें कई संगठनों के लोग शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यशवंत सिन्हा समेत राजघाट पहुंचेंगे विपक्ष के कई नेता

सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) और एनआरसी के विरोध में महाराष्ट्र से गांधी शांति यात्रा लेकर निकले पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा आज दिल्ली के राजघाट पहुंचेंगे।


इनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता, पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चौह्वाण समेत अन्य होंगे।मालूम हो कि गांधी शांति यात्रा महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से होते हुए आज दिल्ली के राजघाट पहुंच रही है। इस यात्रा का मकसद केंद्र सरकार की मौजूदा नीतियों का विरोध करना होगा।


नागरिकता संशोधन कानून 2019 को धार्मिक आधार दिए जाने, देश के संविधान का अपमान करने और एनपीआर में जनगणना के बहाने सरकार की जानकारियां लेने की कोशिश के विरूद्ध जन जागरूकता फैलाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed