फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: January was the most polluted in eight years

Delhi : आठ वर्षों में जनवरी रहा सर्वाधिक प्रदूषित, बढ़े बेहद खराब श्रेणी के दिन; एक रोज भी साफ नहीं थी हवा

Thu, 01 Feb 2024 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष सिंह, नई दिल्ली
आशीष सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 04:03 AM IST
सार

बीते आठ वर्षों में इस साल जनवरी में बेहद खराब श्रेणी के दिन बढ़ने से हवा सर्वाधिक प्रदूषित रही। आलम यह है कि एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब हवा मध्यम या संतोषजनक श्रेणी में रही हो। ऐसे में लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Delhi: January was the most polluted in eight years
demo pic...

विस्तार

राजधानी में हवा की सेहत सुधर नहीं रही है। बीते आठ वर्षों में इस साल जनवरी में बेहद खराब श्रेणी के दिन बढ़ने से हवा सर्वाधिक प्रदूषित रही। आलम यह है कि एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब हवा मध्यम या संतोषजनक श्रेणी में रही हो। ऐसे में लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकारी व प्रशासनिक दावों की कार्यप्रणाली पोल खोल रही है, जहां वर्ष 2016 में 22 दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में रहा। इस वर्ष जनवरी में 28 दिन हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। साथ ही, बीते वर्ष के मुकाबले खराब हवा के दिन भी घट गए। इससे लोगों ने जनवरी में सबसे अधिक दिन तक बेहद खराब श्रेणी में सांस लेनी पड़ी। विशेषज्ञ इसके पीछे की वजह प्रदूषण के खिलाफ दिशा-निर्देशों का सही तरह से पालन न करना मान रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, इस वर्ष जनवरी में केवल एक ही दिन ऐसा रहा, जब हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। जबकि वर्ष 2023 में 11 दिन ऐसे थे, जब हवा खराब श्रेणी में रही थी। वहीं, बीते वर्ष में एक दिन मध्यम श्रेणी में हवा दर्ज की गई थी। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की दशा सुधरने के बजाए इस बार हवा और बिगड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर श्रेणी के दिनों में आई कमी
सीपीसीबी के अनुसार, बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष जनवरी में कम दिन एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। इस वर्ष केवल दो दिन हवा गंभीर श्रेणी में रही। साथ ही, वर्ष 2023 में तीन दिन ऐसे थे, जब एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों को इस बार गंभीर श्रेणी की हवा से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन दूषित हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ा।


एक भी दिन साफ नहीं रही हवा
जनवरी में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब एक्यूआई 50 व 100 से नीचे रहा हो। इस सूचकांक में हवा अच्छी मानी जाती है। आकंड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2023 में केवल एक दिन हवा मध्यम श्रेणी में रही। वहीं, वर्ष 2022 में हवा केवल दो दिन अच्छी और तीन दिन मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed