फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi janakpuri married woman commits suicide want to become dm leaves note

डीएम बनना चाहती थी, शादीशुदा महिला ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में बताई वजह

Wed, 31 Jul 2019 04:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 31 Jul 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
delhi janakpuri  married woman commits suicide want to become dm leaves note
प्रतीकात्मक तस्वीर

जनकपुरी इलाके में सोमवार सुबह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट(सीए) और यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रही एक शादीशुदा महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक नोट मिला है जिसमें अपने आप पर यकीन जताते हुए लिखा है कि वह जिला अधिकारी बनना चाहती थी।

विज्ञापन


साथ ही लिखा है कि कर्म ही पूजा है। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान सोनाली (27) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वह अपने पति दीपक के साथ जनकपुरी इलाके में रहती थी। दीपक पेशे से वकील है। पिछले साल मई माह में उनकी शादी हुई थी। सोमवार को दीपक लगातार अपनी पत्नी को फोन कर रहा था। लेकिन पत्नी फोन नहीं उठा रही थी। जिससे परेशान होकर दीपक अपने घर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो दीपक ने प्लंबर बुलाकर बेडरूम की खिड़की को तोड़कर अंदर कमरे में पहुंचा। सोनाली साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से लटक रही थी।

दीपक ने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर घटना की जानकारी सोनाली के परिजनों और एसडीएम को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed