{"_id":"640fb3eed03cf83057091503","slug":"delhi-jaipur-highway-will-remain-closed-for-90-day-trial-today-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi-Jaipur Highway: 90 दिन बंद रहेगा हाईवे, ट्रायल आज, निर्माण कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi-Jaipur Highway: 90 दिन बंद रहेगा हाईवे, ट्रायल आज, निर्माण कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित
Tue, 14 Mar 2023 05:08 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 14 Mar 2023 05:08 AM IST
सार
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एनएचएआई भारत माला प्रोजेक्ट के तहत द्वारका एक्सप्रेसवे को बना रही है। ये द्वारका लिंक रोड पर एनएच-48 पर शिवमूर्ति के पास होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत दो अंडरपास व एलेवेटेड सेक्शन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एनएच-48 यानि दिल्ली-जयपुर हाईवे निर्माण कार्य के चलते 90 दिनों के लिए बंद किया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते हाइवे के दोनों कैरिज्वे रंगपुरी से रजोकरी तक बंद किए जाएंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के उपायुक्त आलाप पटेल ने बताया कि एनएच-48 को बंद करने के लिए मंगलवार को ट्रायल किया जाएगा। इसके तहत एनएच-48 को रंगपुरी से रजोकरी तक बंद करके देखा जाएगा कि यातायात पर क्या असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि ट्रायल को देखकर ही आगे निर्णय लिया जाएगा। अगर कुछ कमी रही तो उसे दूर किया जाएगा। इसके बाद ही तय किया जाएगा कि हाइवे को कब से बंद किया जाए।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एनएचएआई भारत माला प्रोजेक्ट के तहत द्वारका एक्सप्रेसवे को बना रही है। ये द्वारका लिंक रोड पर एनएच-48 पर शिवमूर्ति के पास होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत दो अंडरपास व एलेवेटेड सेक्शन बनाए जाएंगे। इस निर्माण कार्य के चलते दिल्ली-जयपुर हाइवे रंगपुरी से रजोकरी तक बंद रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि हाइवे पर शिव मूर्ति के पास मेन रोड से स्लीप रोड पर परिवर्तित किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि हाइवे के बंद होने से ट्रैफिक का दवाब बढ़ेगा। इससे लोगों को परेशानी हो सकती है। जो लोग एयरपोर्ट,बस अड्डे व रेलवे स्टेशन जा रहे है वह पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें।
विज्ञापन
वैकल्पिक मार्ग
- हाईवे के दोनों कैरिज्वे पर स्लीप रोड़ बना दिए गए हैं।
- जयपुर व गुरुग्राम से दिल्ली आने-जाने के लिए महरौली-गुरुग्राम रोड का इस्तेमाल करें वाहन चालक।
- द्वारका, कपासहेडा व नजफगढ़ जाने वाले लोग गुरुग्राम रोड फ्लाईओवर से पालम रोड होकर जा सकते हैं।
- गुरुग्राम, कपासहेड़ा व द्वारका से आकर धौला कुंआ व वंसत विहार जाने वाले लोग द्वारका फ्लाईटोवर रोड नंबर-201 होकर जा सकते हैं।
- लोग दिए गए वैकल्पिक मार्गों से होकर अपनी यात्रा प्लान करें।
विज्ञापन