फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Innocent killed in public toilet in Seemapuri area, apprehension of misdemeanor is also being raised

Delhi: सीमापुरी क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय में मासूम की हत्या, कुकर्म की भी जताई जा रही आशंका

Fri, 09 Dec 2022 11:29 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 09 Dec 2022 11:29 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि फोन से सूचना मिली थी कि सीमापुरी क्षेत्र के एक सार्वजनिक शौचालय में एक बच्चे का शव मिला है। मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया गया। शुरुआती जांच के आधार पर आशंका है कि बच्चे के साथ कुकर्म कर उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन
Delhi: Innocent killed in public toilet in Seemapuri area, apprehension of misdemeanor is also being raised
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

सीमापुरी के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक सार्वजनिक शौचालय में तीन साल के बच्चे का शव मिला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि बच्चे के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि फोन से सूचना मिली थी कि सीमापुरी क्षेत्र के एक सार्वजनिक शौचालय में एक बच्चे का शव मिला है। मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया गया। शुरुआती जांच के आधार पर आशंका है कि बच्चे के साथ कुकर्म कर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शव के पास बच्चे का अंडरगारमेंट, बिस्किट का एक पैकेट और कुछ पैसे मिले। कोई बाहरी चोट नहीं मिली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट  के बाद ही पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed