फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Innocent brothers strangled to death in house

दिल्ली: घर में घुस मासूम भाइयों की गला घोटकर हत्या

Thu, 28 Jan 2021 04:56 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Jan 2021 04:56 PM IST
सार

  • रोहिणी में वारदात, मां घर पहुंची तो पता चला, एक हिरासत में
  • माता-पिता चलाते हैं मदर डेयरी बूथ, सुबह ही चले गए थे

विज्ञापन
Delhi: Innocent brothers strangled to death in house
दिल्ली में अपराध - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

विस्तार

रोहिणी इलाके में बुधवार सुबह घर में घुसकर दो मासूम भाइयों पूरब (6) और अबी (4) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय माता-पिता में नहीं थे। कुछ देर बाद मां घर पहुंची तो दोनों बच्चे बिस्तर पर अचेत मिले। अलमारी से जेवरात और कीमती सामान गायब था। मां ने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंचे। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद आशंका है कि चोरी या लूटपाट का विरोध करने या भेद खुलने के डर से बच्चों की हत्या की गई। शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने देर शाम एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, पूरब और अबी रोहिणी सेक्टर-35, शाहबाद डेयरी इलाके में पिता मुकेश और मां आरती के साथ रहते थे। 
विज्ञापन


मुकेश गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि आरती इलाके में ही मदर डेयरी बूथ चलाती हैं। बुधवार सुबह मुकेश ड्यूटी पर निकल गए, जबकि आरती बूथ पर चली गईं। उस समय बच्चे सो रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे आरती घर पहुंचीं तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ था। अंदर कमरे की अलमारी भी खुली थी। बच्चे बिस्तर पर बेसुध थे। आरती ने बच्चों को हिलाकर देखा तो उनमें कोई हरकत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंचे। बच्चों को फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों के गले पर निशान मिले। अस्पताल से ही सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। शुरूआती जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed