{"_id":"662994a9f871345972034ac3","slug":"delhi-ice-cream-vendor-stabbed-to-death-near-india-gate-accused-on-run-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : इंडिया गेट के पास आइसक्रीम विक्रेता की चाकू मारकर हत्या, फरार आरोपी पर धारा 302 में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : इंडिया गेट के पास आइसक्रीम विक्रेता की चाकू मारकर हत्या, फरार आरोपी पर धारा 302 में केस
Thu, 25 Apr 2024 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:54 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रभाकर (25) के रूप में हुई है। बुधवार देर शाम एक आइसक्रीम विक्रेता पर चाकुओं से हमले की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इंडिया गेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में इंडिया गेट के पास एक आइसक्रीम विक्रेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रभाकर (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बुधवार देर शाम एक आइसक्रीम विक्रेता पर चाकुओं से हमले की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मृतक पर झगड़े के कारण चाकू से हमला किया गया था। मृतक के शरीर पर तीन घाव हैं, जिनमें से एक बहुत गहरा था जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के पास से कुछ पैसे, एक घड़ी और बैग बरमाद किया गया है। पुलिस ने कहा कि धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन