Akshaya Tritiya: आज दिल्ली में अक्षय तृतीया पर 21 हजार शादियां, 1200 करोड़ के कारोबार का अनुमान
राजधानी दिल्ली में अक्षय तृतीया पर बुधवार को सोने-चांदी की खरीदारी और शादियों की जबरदस्त धूम रही। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के अनुसार बुधवार को करीब 21 हजार से अधिक शादी और अन्य समारोहों का आयोजन किया गया।
विस्तार
अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर दिल्ली में करीब 21,000 शादियां होंगी। जिससे एक दिन में ही 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। अक्षय तृतीया पर बुधवार को सोने-चांदी की खरीदारी और शादियों की जबरदस्त धूम रही। इस वजह से दिल्ली के बाजारों में खासी रौनक दिखी। सर्राफा बाजार में तकरीबन 200 करोड़ का कारोबार हुआ। वहीं, कैटरिंग, इवेंट मैनेजमेंट, सैलून एवं ब्यूटी पार्लर, डीजे साउंड, डेकोरेशन, आर्केस्ट्रा समेत शादी समारोह से जुड़े कारोबार के संगठनों ने लगभग 1000 करोड़ रुपये का व्यापार का अनुमान लगाया।
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के अनुसार बुधवार को करीब 21 हजार से अधिक शादी और अन्य समारोहों का आयोजन किया गया। कूंचा महाजनी के द बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन के चेयरमैन राम अवतार वर्मा ने बताया कि सोने की कीमत ज्यादा होने से लोग हल्के भार वाली ज्वेलरी खरीदते दिखे। कारोबारियों ने भी हीरे और सोने की छोटी साइज वाली ज्वेलरी तैयार की हैं।
सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि 10 ग्राम सोने की ब्रिकी लगभग 97,000 रुपये में हुई। पिछले साल अक्षय तृतीया पर इसकी कीमत 73500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। सीटीआई महासचिव और गोल्ड कारोबारी गुरमीत अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली में सर्राफा व्यापार में करीब 200 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। लोगों ने वस्त्र, साड़ियां, लहंगे और अन्य परिधानों पर आय का 10 फीसदी, आभूषणों पर 15 फीसदी, इलेक्ट्रॉनिक्स पर 5 फीसदी खर्च किया। वहीं, बैंक्वेट हॉल, होटल और शादी स्थल पर 5 फीसदी, इवेंट मैनेजमेंट पर 3 फीसदी, टेंट सजावट पर 10 फीसदी खर्च किया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली: पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ एक और केस, एंटी करप्शन ब्रांच ने दर्ज की एफआईआर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.