{"_id":"5707594a4f1c1bb639c810c8","slug":"delhi-hospitals-shuts-their-door-on-hiv-positive-pregnant-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के अस्पतालों ने गर्भवती एचआईवी पीड़िता को भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के अस्पतालों ने गर्भवती एचआईवी पीड़िता को भगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
इस इंजेक्शन से तीन माह तक प्रेगनेंसी रोकने का दावा किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य महकमे की ओर से लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है कि एचआईवी छूने से नहीं फैलता। एचआईवी मरीजों से सामान्य व्यवहार करें और उन्हें भी इलाज का हक है लेकिन इन सभी बातों को दरकिनार करते हुए दिल्ली के सरकारी अस्पतालों ने एचआईवी पीड़ित गर्भवती महिला को यह कहते हुए भगा दिया कि यहां डिलीवरी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
ऐसे में महिला की जिला अस्पताल में डिलीवरी हुई है। सीएमएस डॉ. नागेंद्र मोहन माथुर ने बताया कि महिला करीब तीन दिन पहले पति के साथ जिला अस्पताल आई थी। नोएडा निवासी महिला ने बताया कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों ने यह कहते हुए लौटा दिया कि यहां डिलीवरी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
नोएडा के जिला अस्पताल जाओ, लेकिन वहां यह मत बताना कि रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव है। जांच में पता लगा कि महिला एचआईवी पॉजिटिव है, जबकि उसका पति एचआईवी नेगेटिव है।
विज्ञापन
बुधवार को डिलीवरी हुई, जिसमें लड़का हुआ है। पैथोलॉजिस्ट डॉ. एचएम लवानिया ने बताया कि बच्चे को डेढ़ साल तक एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए दवा दी जाएगी। करीब चार माह बाद उसका एचआईवी टेस्ट किया जाएगा, जिससे पता लग सकेगा कि बच्चा एचआईवी पॉजिटिव है या नहीं।