फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Holi: Those who create ruckus on Holi will be in trouble

Delhi Holi : होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, सड़कों पर होंगे 2000 से ज्यादा यातायात पुलिसकर्मी

Sun, 24 Mar 2024 02:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 02:33 AM IST
सार

राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए होली के दिन यातायात पुलिस के दो हजार कर्मी सड़कों पर तैनात रहेंगे। वह यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
Delhi Holi: Those who create ruckus on Holi will be in trouble
Holi 2024

विस्तार

राजधानी में होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं। राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए होली के दिन यातायात पुलिस के दो हजार कर्मी सड़कों पर तैनात रहेंगे। वह यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इस दौरान कई जगहों पर यातायात पुलिस के साथ स्थानीय थानों की पुलिस और पीसीआर कर्मी भी मौजूद रहेंगे। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वह नशे में गाड़ी न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

विज्ञापन


यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने, लापरवाही से वाहन चलाने, बिना हेलमेट के दुपहिया चलाने, जिग-जैग ड्राइविंग, खतरनाक ड्राइविंग, रेड लाइट जंप, ट्रिपल राइडिंग और माइनर ड्राइविंग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में तीन सौ से अधिक जगहों पर यातायात के दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। होली के दिन लापरवाही से वाहन चलाने से कई सड़क हादसे होते हैं। इसको देखते हुए यातायात पुलिसकर्मी एल्कोमीटर लेकर मौजूद रहेंगे। शराब पीने की पुष्टि होने पर उन वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशे में गाड़ी चलाने वालों के वाहनों को जब्त भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने के लिए लाइसेंस निलंबित होगा
यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक रेडलाइट जंप, नशे में गाड़ी चलाने, खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने, तेज रफ्तार एवं गाड़ी चलाने के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने वाले वाहन चालक का लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित होगा। इन मामलों में शामिल वाहन चालकों के लाइसेंस को यातायात पुलिस जमा कर लेगी। साथ ही अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है तो वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed