फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi high court says no ground to hear fyup matter

FYUP विवाद: हाईकोर्ट ने कहा सुनवाई का आधार नहीं

Tue, 01 Jul 2014 03:55 PM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
delhi high court says no ground to hear fyup matter

दिल्ली यूनिवर्सिटी में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयूपी) के समर्थन और विरोध पर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई हुई।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि पाठ्यक्रम के विरोध में दायर याचिकाएं, सरकार और डीयू की ओर से तीन वर्षीय पाठ्यक्रम लागू करने के बाद स्वतः निस्तारित हो गई हैं।
विज्ञापन


वहीं एफवाईयूपी के समर्थन में भी कुछ ठोस आधार नहीं है क्योंकि दिल्ली विश्वविद्यालय ने पाठ्यक्रम से जुड़े़ तमाम विवादों को भी सुलझा लिया है और नए सत्र से ही छात्रों को तीन साल की डिग्री मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन दाखिले को उमड़ा हुजूम

delhi high court says no ground to hear fyup matter

उधर, कटऑफ जारी होने के बाद पहले दिन एडमिशन लेने के लिए डीयू छात्रों का हुजूम उमड़ा। हालांकि हाई कट-ऑफ होने की वजह से बहुत से छातत्रों को निराशा हुई।

कटऑफ में शामिल नहीं हो पाए छात्र-छात्राएं मायूस होकर लौटे। जबकि कॉमन क्राइटेरिया में बदलाव और कॉलेज के अपने क्राइटेरिया को लेकर भी छात्र-छात्राएं परेशान दिखे।

पहले दिन कटऑफ में शामिल सीबीएसई बोर्ड के ऑल इंडिया टॉपर्स ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के एसआरसीसी कॉलेज में दाखिला लिया।

FYUP के लिए विरोध प्रदर्शन जारी

delhi high court says no ground to hear fyup matter

डीयू के नॉर्थ कैंपस में दाखिले को लेकर दिनभर गहमागहमी रही। सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्रों व अभिभावकों का जमावड़ा लगा रहा। दाखिले के लिए आवेदन नहीं करने वाले छात्र भी प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी लेने पहुंचे।

वहीं, डीयू में एफवाईयूपी को लेकर विरोध का सिलसिला जारी है। दाखिले के पहले दिन एफवाईयूपी के समर्थकों ने इसे फिर से लागू करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed