{"_id":"03036fa93190e90b8eb56df6903c4c1a","slug":"delhi-high-court-says-12-minute-advertisment-is-shame","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एक घंटे में 12 मिनट का विज्ञापन शर्मनाक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एक घंटे में 12 मिनट का विज्ञापन शर्मनाक’
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Feb 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी पर एक घंटे के कार्यक्रम में 12 मिनट का विज्ञापन दिखाना शर्मनाक है। चैनल पर दिखाई जाने वाली सामग्री का स्थान विज्ञापन ले रहे हैं। हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी इस संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान की है। मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी।
विज्ञापन
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बीडी अहमद और न्यायिक सिद्धार्थ मृदुल की खंडपीठ ने कहा कि साठ मिनट के कार्यक्रम में 12 मिनट का विज्ञापन दिखाना शर्मनाक है।
दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) इस संबंध में जो कर रहा है, वह बिल्कुल ठीक है। अगर सर्वे कराया जाए तो सभी विज्ञापन के लिए ना कहेंगे। कोर्ट की यह टिप्पणी टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई के दौरान आई है। टेलीविजन नेटवर्क ने ट्राई के कदम को चुनौती दी है। ट्राई ने मई 2012 में विज्ञापन अवधि सीमित कर दी थी।
विज्ञापन