{"_id":"5dae17d08ebc3e017553c37e","slug":"delhi-high-court-notice-to-whatsapp-and-fb-over-internet-phone-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरकानूनी तरीके से इंटरनेट फोन सेवा उपलब्ध कराने पर फेसबुक-व्हाट्स एप को मिला हाईकोर्ट का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरकानूनी तरीके से इंटरनेट फोन सेवा उपलब्ध कराने पर फेसबुक-व्हाट्स एप को मिला हाईकोर्ट का नोटिस
Tue, 22 Oct 2019 02:11 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने गैरकानूनी तरीके से इंटरनेट फोन सेवा मुहैया कराने पर फेसबुक और व्हाट्स एप से जवाब मांगा है। एक टेलीकॉम कंपनी वर्ल्ड फोन इंटरनेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने याचिका दायर कर कहा है कि ये दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गैरकानूनी रूप से इंटरनेट टेलीफोन सेवा प्रदान कर रहे हैं। इन कंपनियों ने इसके लिए कोई लाइसेंस नहीं लिया है। इसलिए इन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए सरकार को निर्देश दिया जाए और उस समय तक इनकी इंटरनेट टेलीफोन सेवा पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति नवीन चावला ने इस पर वित्त मंत्रालय, दूरसंचार विभाग, फेसबुक और व्हाट्स एप को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका के मुताबिक, ये सोशल मीडिया प्लेटफार्म जिस तरह इंटरनेट फोन की अनियंत्रित सेवा दे रहे हैं, वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। इससे सरकारी खजाने को भी नुकसान हो रहा है, क्योंकि इसके लिए कोई लाइसेंस नहीं लिया गया है। इसलिए इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
कंपनी की याचिका पर जिरह में अधिवक्ता संजोय घोष ने कहा कि टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर (टीएसपी) व इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (आईएसपी) जो फोन सेवा मुहैया कराते हैं, वह कई तरह के नियमों से नियंत्रित होती है, जिनका सख्ती से पालन किया जाता है। कोई नियम टूटता है तो इसके लिए संबंधित कंपनी पर 50 करोड़ रुपये जुर्माना लगता है।
विज्ञापन
इसके अलावा, इन पर आपराधिक मुकदमा भी चलता है। इन कंपनियों को लाइसेंस लेने के लिए अपने एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू का आठ फीसदी लाइसेंस फीस के तौर पर देना होता है, जो सरकार को मिलता है। दूसरे साल से इन कंपनियों को अपनी आय का दस फीसदी देना होता है। इसके अलावा, इस सेवा पर 18 फीसदी जीएसटी भी लगता है। इस तरह गैरकानूनी इंटरनेट कॉल सेवा से सरकार को भारी नुकसान हो रहा है।