फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi high court completed hearing of robert vadra case

वाड्रा के खिलाफ जमीन घोटाला मामले की सुनवाई पूरी

Wed, 09 Jul 2014 04:05 PM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
delhi high court completed hearing of robert vadra case

दिल्ली उच्च न्यायालय ने रॉबर्ट वाड्रा की कंपनियों और जमीन घोटाले की सीबीआई जांच कराने संबंधित याचिका पर बुधवार को सुनवाई पूरी कर ली है।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस जी रोहिणी और जस्टिस आरएस एंडलॉ की पीठ ने इस याचिका पर अभी तक कोई नोटिस जारी नहीं किया है। इस मामले में हाईकोर्ट का फैसला अगले हफ्ते आ सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि अधिवक्ता एमएल शर्मा ने याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि रॉबर्ट वाड्रा के साथ कई डेवलपर्स और बिल्डरों को हरियाणा में गलत ढंग से लाइसेंस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या ये कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में है?

delhi high court completed hearing of robert vadra case

पीठ ने याचिकाकर्ता वकील मनोहर लाल शर्मा की दलीलों को सुनने के बाद कहा कि इस मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है और वह अपना फैसला बाद में सुनाएगी।

हालांकि सुनवाई पूरी होने से पहले अदालत ने याचिकाकर्ता से यह सवाल भी किया था कि वह कोर्ट में स्पष्ट करें कि ये मामला उनके अधिकार क्षेत्र में है या नहीं।

जवाब में याचिकाकर्ता ने कहा कि इस मामले में दिल्ली में आंशिक रूप से कार्रवाई का आधार बनता है क्योंकि पीएमओ, कैग और शहरी विकास मंत्रालय जैसे विभिन्न कार्यालय और संवैधानिक संस्थाएं यहीं स्थित हैं।

सीबीआई ने नहीं दर्ज की थी FIR

delhi high court completed hearing of robert vadra case

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस मामले में पहले ही सीबीआई को एक प्रतिवेदन भेजा था लेकिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही एफआईआर दर्ज की गई।

उन्होंने अदालत के सामने स्पष्ट किया कि इस केस के पीछे उनका मकसद साल 2005 से 2012 के बीच राजकोष को पहुंचे भारी नुकसान से है।

एमएल शर्मा ने गुडग़ांव में रॉबर्ट वाड्रा की कंपनियों और उनकी ओर से खरीदी गई जमीनों के इस्तेमाल में बदलाव के लिए जारी लाइसेंस की भी जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed