{"_id":"5fad54069d2a1a35b3484789","slug":"delhi-health-minister-lauch-jivan-seva-app-for-corona-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीजों को चिकित्सा केंद्रों तक लाने में सहायता करेगा ‘जीवन सेवा’ एप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीजों को चिकित्सा केंद्रों तक लाने में सहायता करेगा ‘जीवन सेवा’ एप
Thu, 12 Nov 2020 08:55 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 12 Nov 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi Health Minister Satyendra Jain
- फोटो : ANI
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कोरोना मरीजों के लिए जीवन सेवा एप लांच किया। इस एप के जरिए कम गंभीर मामलों में मरीजों को नि:शुल्क अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस के तौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कि होम आइसोलेशन में जो लोग रह रहे हैं, उनको अगर किसी भी तरह की जरूरत पड़ती है, तो वह इस एप को डाउनलोड कर सकते है। यह एप कोरोना मरीजों के लिए एक अनूठी पहल है, जो मरीजों को इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से अस्पतालों तक पहुंचाने में मदद करेगी और साथ ही शून्य उत्सर्जन को सुनिश्चित कर प्रदूषण कम करने में भी योगदान देगी।
विज्ञापन
प्रकृति ई-मोबिलिटी प्रा. लिमिटेड (ईवीईआरए) के सह-संस्थापक और सीईओ निमिश त्रिवेदी ने कहा कि संस्था के सहयोग से बनाया गया जीवन सेवा एप मरीजों के लिए काफी लाभकारी होगा।
विज्ञापन
ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव आए हर मरीज को एसएमएस और क्यूआर कोड के जरिए लिंक भेजा जाएगा। जिसके माध्यम से मरीज इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। ओटीपी के माध्यम से रजिस्टर करने के बाद एप से कैब बुक कर सकते हैं। इसके लिए मरीज को अपनी पिक-अप और ड्रॉप लोकेशन डालनी होगी। जिसके बाद नजदीकी कैब उनकी सेवा के लिए पहुंच जाएगी। यह सेवा 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी । ड्राइवर को एप के माध्यम से जानकारी मिलेगी। वे एप पर पिक-अप लोकेशन प्राप्त होते ही तुरंत मरीज तक पहुंच जाएंगे। रियल टाइम जीपीएस ट्रैकिंग के द्वारा निगरानी को भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। इसके लिए नियुक्त सुपरवाइजर 24 घण्टे स्थिति पर नजर रखेंगे।
प्रशिक्षित चालक रखे जाएंगे
जैन ने कहा कि इस सेवा के लिए प्रशिक्षित चालक रखे जाएंगे। जिन्हें कोरोना से सुरक्षा के लिए सभी निर्देश दिए जाएंगे, जैसे पीपीई किट पहनना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना आदि। चालक की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उनके केबिन को भी आइसोलेट रखा जाएगा।