{"_id":"f7568cfd619f93e5105ae8a901a6e07c","slug":"delhi-hc-refuses-to-stay-cag-audit-of-accounts-of-discoms","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने दिया बिजली कंपनियों को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने दिया बिजली कंपनियों को झटका
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Jan 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली की बिजली कंपनियों की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने मांग की थी कि उनके खातों की जांच सीएजी नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
बिजली कंपनियों ने बुधवार को याचिका दायर की थी। उपराज्यपाल ने 7 जनवरी को कंपनियों के खातों का कैग से ऑडिट करवाने का आदेश जारी किया था।
कंपनियों ने उपराज्यपाल के फैसले को अव्यवहारिक व मनमाना बताते हुए तर्क रखा था कि उन्हें अपना पक्ष रखने तक का मौका नहीं दिया गया। इसके अलावा वे सीएजी के दायरे से बाहर आती हैं। उन्होंने याचिका में उपराज्यपाल के फैसले को खारिज करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
दिल्ली में एनडीपीएल, बीएसईएस, यमुना और बीएसईएस, राजधानी तीन बिजली कंपनियां पूरे दिल्ली को बिजली सप्लाई करती है।