{"_id":"630d24fad231d64ccc3b7be5","slug":"delhi-havildar-committed-suicide-by-hanging-at-chandni-mahal-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: चांदनी महल थाने में तैनात हवलदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पहले पत्नी को व्हाटसएप पर किए थे मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: चांदनी महल थाने में तैनात हवलदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पहले पत्नी को व्हाटसएप पर किए थे मैसेज
Tue, 30 Aug 2022 02:13 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 30 Aug 2022 02:13 AM IST
सार
शुरुआती जांच के बाद बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के वजह से उसने खुदकुशी जैसा कदम उठाया है। चांदनी महल थाना पुलिस ने हवलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता कर रही है।
विज्ञापन
राहुल त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-6 में स्थित चांदनी महल थाने में तैनात हवलदार ने थाने की बैरक में सोमवार दोपहर को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फांसी के फंदे से उतारकर हवलदार राहुल त्यागी (33) को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हवलदार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हवलदार ने फांसी लगाने से पहले व्हाट्सएप पर पत्नी को मैसेज किए थे। चांदनी महल थाना पुलिस ने हवलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता कर रही है।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान के अनुसार हवलदार राहुल त्यागी ईस्ट बाबरपुर, शाहदरा में परिवार के साथ रहते थे। परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी व दो बेटे हैं। पिता मूलचंद त्यागी दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे। वह जनवरी, 2022 में सेवानिवृत हुए थे। राहुल त्यागी मार्च, 2021 से चांदनी महल थाने में तैनात थे। इस समय वह ड्यूटी अफसर (डीओ) की ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन
राहुल ने फोन नहीं उठाया तो लगा डर
उनके पिता मूलचंद राहुल त्यागी को फोन कर रहे थे। जब राहुल ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने 12.10 बजे चांदनी महल थाने में ही तैनात हवलदार मित्रसेन को फोन कर स्थिति बताई। मित्रसेन ने इसकी सूचना चांदनी महल थानाध्यक्ष को दी। सभी लोग राहुल त्यागी की बैरक की तरफ भागे। बैरक का दरवाजा अंदर से बंद था। जब राहुल ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ा गया।