{"_id":"61a87305987ab432f4199483","slug":"delhi-hanuman-mandir-vatika-will-be-beautified-commercial-complex-will-also-be-facilitated","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: हनुमान मंदिर वाटिका का होगा सौंदर्यीकरण, वाणिज्यिक परिसर की भी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: हनुमान मंदिर वाटिका का होगा सौंदर्यीकरण, वाणिज्यिक परिसर की भी सुविधा
Thu, 02 Dec 2021 12:47 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:47 PM IST
सार
शिवाजी स्टेडियम में बस टर्मिनस के साथ वाणिज्यिक परिसर भी होगा। एनडीएमसी की अगली बैठक के लिए एजेंडा तैयार, कई अहम प्रस्ताव पर विचार।
विज्ञापन
कनॉट प्लेस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) की ओर हनुमान मंदिर में हनुमान वाटिका का पुनर्विकास, शिवाजी स्टेडियम बस टर्मिनल का पुनर्विकास किया जाएगा। यह दिल्ली एनसीआर में अपनी तरह का अनूठा परिसर होगा, जहां एक ही छत के नीचे लोगों को सभी परिवहन सेवाओं के साथ वाणिज्यिक परिसर की भी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से मृत कर्मचारियों के परिजनों को 15 लाख
कनॉट प्लेस कॉरिडोर समेत सभी प्रमुख बाजारों और व्यापार केंद्र क्षेत्रों की मशीनीकृत सफाई, स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए अलग इंजीनियरिंग सेल का गठन, सुब्रह्मण्यम भारती और बाबा खड़क सिंह के स्मारकों का सौंदर्यीकरण, कोरोना से मृत कर्मचारियों के परिजनों को 15 लाख की राशि प्रदान करने सहित कुछ और प्रस्तावों को एनडीएमसी की अगली बैठक के लिए एजेंडा में शामिल किया गया है। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, सदस्य कुलजीत सिंह चहल, गिरीश सचदेवा ने संवाददाताओं को प्रस्तावों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इन्हें अमली जामा पहनाने के बाद नई दिल्ली क्षेत्र को स्मार्ट और देश के स्वच्छ राजधानी बनाया जाएगा। सदस्य कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि शिवाजी स्टेडियम बस टर्मिनल का पुनर्विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
वाणिज्यिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी
बस टर्मिनस के साथ एक वाणिज्यिक परिसर का भी निर्माण किया जाएगा। यह दिल्ली एनसीआर में अपने तरह का अनूठा होगा, जहां सभी परिवहन और वाणिज्यिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे हर महीने 2.5 से 3 करोड़ के राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। इसके निर्माण पर आने वाली लागत तीन वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि 30 हजार वर्ग फुट में प्रस्तावित वाणिज्यिक परिसर के साथ डबल पार्किंग की भी सुविधा होगी। उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि कनॉट प्लेस स्थित हनुमान वाटिका का पुनर्विकास किया जाएगा। इसके तहत धार्मिक गरिमा के अनुरूप सौन्दर्यकरण और विकास किया जागा।
विज्ञापन