पांच मजदूरों की मौत मामले में दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि दिल्ली के मोती नगर में डीएलएफ फ्लैटों के पास एक सीवर की सफाई करते हुए रविवार की दोपहर को पांच मजदूरों की मौत हो गई थी। यह सभी टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आ गए थे।
पॉश सोसायटी डीएलएफ कैपिटल ग्रीन में हुए इस हादसे में दम घुटने से चार लोगों ने दम तोड़ दिया था, जबकि दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इलाज के दौरान अस्पताल में भर्ती युवक ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि ग्रीन कैपिटल स्थित पी-टावर में रविवार शाम को निजी एजेंसियों के छह लोग अलग-अलग सीवेज टैंकों की सफाई के लिए उतरे थे।
इन सभी मजदूरों को बिना बचाव उपकरणों के ही टैंक में भेज दिया गया था। हादसे के लिए कौन लोग दोषी हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी मास्क और ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर टैंक में उतरे।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद छह लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। सभी को आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रदीप की हालत अब ठीक है, जबकि विशाल को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।