फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Govt orders probe after five labourers died yesterday while cleaning a sewer

पांच मजदूरों की मौत मामले में दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

Mon, 10 Sep 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
Delhi Govt orders probe after five labourers died yesterday while cleaning a sewer
death in sewer - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मोतीनगर में सीवर की सफाई करते हुए पांच मजदूरों की मौत मामले में जांच के आदेश दिए हैं। श्रम मंत्री गोपाल राय ने तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि दिल्ली के मोती नगर में डीएलएफ फ्लैटों के पास एक सीवर की सफाई करते हुए रविवार की दोपहर को पांच मजदूरों की मौत हो गई थी। यह सभी टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आ गए थे। 
विज्ञापन


पॉश सोसायटी डीएलएफ कैपिटल ग्रीन में हुए इस हादसे में दम घुटने से चार लोगों ने दम तोड़ दिया था, जबकि दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान अस्पताल में भर्ती युवक ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि ग्रीन कैपिटल स्थित पी-टावर में रविवार शाम को निजी एजेंसियों के छह लोग अलग-अलग सीवेज टैंकों की सफाई के लिए उतरे थे। 

Delhi Govt orders probe after five labourers died yesterday while cleaning a sewer
death in sewer

इन सभी मजदूरों को बिना बचाव उपकरणों के ही टैंक में भेज दिया गया था। हादसे के लिए कौन लोग दोषी हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी मास्क और ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर टैंक में उतरे। 

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद छह लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। सभी को आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रदीप की हालत अब ठीक है, जबकि विशाल को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed