फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government to provide tent and all facilities to people if flood occurs says CM Kejriwal

दिल्ली में बाढ़ का खतरा, वार्निंग लेवल को पार कर गया पानी, केजरीवाल ने बुलाई बैठक

Mon, 19 Aug 2019 05:23 PM IST
Prachi Priyam डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 19 Aug 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Delhi government to provide tent and all facilities to people if flood occurs says CM Kejriwal
यमुना नदी में बढ़ा जलस्तर - फोटो : पीटीआई

दिल्ली में यमुना नदी पर पानी खतरे के निशान को पार कर गया है। पानी 205 मीटर के स्तर पर पहुंच गया है जबकि खतरे का निशान 204.50 मीटर है। इसे देखते हुए लोहा पुल पर गाड़ियों की आवाजाही बंद करवा दी गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

केजरीवाल ने बुलाई बैठक 

दिल्ली में बढ़ रहे बाढ़ के खतरों के मद्देनजर सोमवार को सरकार की उच्चस्तरीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में राजधानी के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए दिल्ली सरकार की ओर से 2120 टेंट के इंतजाम किए गए हैं। 


इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि रविवार शाम हरियाणा ने 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है, जो आने वाले 36-72 घंटे तक दिल्ली पहुंचेगा। ऐसी परिस्थिति में सरकार की ओर से जान-माल के नुकसान से बचने के हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है, सभी तैयारियां कर ली गई हैं, इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

आपात स्थिति में मदद के लिए 011-22421656 और 011-21210849 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।  कुल 23860 लोगों को बाढ़ क्षेत्रों से हटाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यमुना किनारे रहने वाले लोग आज यानी सोमवार शाम 6-7 बजे तक टेंट्स में आ जायें। आने वाले दो दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री ने लोगों को बिना घबराए किनारे के इलाकों से निकल कर खाली टेंट में आने की सलाह दी।

इन टेंट में सभी के लिए भोजन, पानी और शौचालय की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में रहने वालों को नदि किनारे के इलाकों से हट कर दूसरी जगह जाने को कहा।  उन्होंने कहा कि बाढ़ के हालात में 23 हजार लोगों के प्रभावित होने की संभावना है। सरकार ने विपरीत परिस्थितियों से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 

यहां पढ़ें- पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश से परेशान जनजीवन

मालूम हो कि हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने और यमुना नगर कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने के कारण रविवार से ही दिल्ली में यमुना नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। सोमवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया।

बता दें कि खतरे का निशान 204.50 मीटर है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए दिल्ली में सभी संबंधित एजेंसियां अलर्ट पर हैं। यमुना के बाढ़ क्षेत्र को खाली करने का आदेश जारी हो गया है। अधिकारियों का दावा है कि दिल्ली सरकार हर तरह के हालात से निपटने को तैयार है। 

यहां पढ़ें- दिल्ली में यमुना ने किया खतरे के निशान को पार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed