{"_id":"5d4933448ebc3e6cdf2c9a29","slug":"delhi-government-to-provide-compensation-to-victims-of-zakir-nagar-fire-brokeout-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जाकिर नगर की घटना में मरने वालों के परिवार और घायलों को मुआवजा देगी दिल्ली सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जाकिर नगर की घटना में मरने वालों के परिवार और घायलों को मुआवजा देगी दिल्ली सरकार
Tue, 06 Aug 2019 04:47 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 06 Aug 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : पीटीआई
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीती रात जाकिर नगर की बहुमंजिला इमारत में आग लगने की घटना में मरने वालों के परिजनों को पांच लाख रुपए की मुआवजा राशि देने का एलान किया है। इसके साथ ही घटना में घायल लोगों को भी दो लाख रुपए देने का एलान किया गया है।
विज्ञापन
Delhi CM, Arvind Kejriwal announces compensation of Rs 5 lakh for next of kin of those who have died and Rs 2 lakh for those injured, in the fire that broke out in a multi-storey building in Zakir Nagar late last night. 6 people have lost their lives in the incident.
— ANI (@ANI) August 6, 2019विज्ञापन
बता दें कि सोमवार देर रात दिल्ली के जाकिर नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी उसमें लगभग 8 फ्लैट हैं।
विज्ञापन
आग इतनी जबरदस्त थी कि कई लोगों को निकलने का मौका ही नहीं मिला और इस घटना में कुछ लोगों की जलकर मौत हो गई। चश्मदीद बताते हैं कि जिस वक्त आग लगी कुछ लोगों ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। उनमें से भी कुछ लोगों की मौत हुई है।