फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government seeks a detailed report from MCD over bulldozer action in city starting from 1 April

दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने तीनों निगमों से मांगी बुलडोजर चलाने पर रिपोर्ट, देना होगा 1 अप्रैल से अब तक का पूरा डाटा

Wed, 18 May 2022 10:57 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 May 2022 10:57 AM IST
सार

सरकार ने अपने नोटिस में कहा है कि तीनों नगर निगम एक अप्रैल से लेकर अब तक जितने भी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए हैं उनकी विस्तार से रिपोर्ट पेश करे और अब तक सारा आंकड़ा भी उपलब्ध कराए।

विज्ञापन
Delhi government seeks a detailed report from MCD over bulldozer action in city starting from 1 April
शाहीन बाग में बुलडोजर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में बीते दो महीने से चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर केजरीवाल सरकार ने दिल्ली नगर निगम से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सरकार ने तीनों निगमों उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी को नोटिस जारी करते हुए दिल्ली में जो बुलडोजर चला है उसे लेकर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

विज्ञापन


सरकार ने अपने नोटिस में कहा है कि तीनों नगर निगम एक अप्रैल से लेकर अब तक जितने भी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए हैं उनकी विस्तार से रिपोर्ट पेश करे और अब तक सारा आंकड़ा भी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन


मंगलवार को बुलडोजर देख अतिक्रमणकारियों ने कार्रवाई शुरू होने से पहले खाली की सड़क 
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ से कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को निगम ने रिठाला मेट्रो स्टेशन से पुलिस चौकी तक भारी अतिक्रम को साफ किया। इस दौरान निगम का बुलडोजर आते देख अतिक्रमणकारी खुद ही अपना सामान समेटकर भाग खड़े हुए। इसके बावजूद निगम ने यहां कई घंटे तक सड़क सफाई का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त संजय गोयल ने बताया कि स्थानीय पुलिस की मदद से रोहिणी क्षेत्र में रिठाला मेट्रो स्टेशन से पुलिस चौकी तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दो अस्थायी झुग्गियों, तीन टीन शेड, आठ रेहड़ी, दो डंप किए गए वाहन, 27 लकड़ी के काउंटर और तंदूर को सड़क से हटाया गया। इस काम में निगम ने एक जेसीबी और चार डंपरो को लगा रखा था। मौके से करीब दो ट्रक मालबा हटाया गया।


इस कार्रवाई में सड़क के दोनों ओर करीब 800 मीटर क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। निगम ने जानकारी दी है कि यहां पर अतिक्रमण हटाने के अभियान से पहले ही 450 में से 400 अवैध अतिक्रमणकारियों ने खुद सड़क खाली कर दिया। यह कार्रवाई यहां पर यातायात को सुगम बनाने और पैदल चलने के लिए रास्ते को साफ करने के लिए किया गया। आयुक्त संजय गोयल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed