फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government's new proposal: EWS cluster the DTC-subsidized bus passes, uniformed Free

दिल्ली सरकार का नया प्रस्ताव : ईडब्ल्यूएस को डीटीसी-क्लस्टर बस में रियायती पास, वर्दीधारी फ्री

Sat, 14 Jan 2017 12:01 AM IST
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Delhi government's new proposal: EWS cluster the DTC-subsidized bus passes, uniformed Free
FILE PHOTO - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी सरकार सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बड़े रोडमैप पर काम कर रही है।कार या दोपहिया छोड़कर लोग बसों में आएं, इसके लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) परिवार को रियायती पास देने के अलावा महिला, 21 साल से अधिक उम्र के छात्र को भी सिर्फ मासिक 250 रुपये में ऑल रूट पास देने की तैयारी है।

विज्ञापन


जो डीटीसी और क्लस्टर बसों में चलेगा। हालांकि, जो रियायती या निशुल्क श्रेणी में कवर नहीं होते, उन्हें एक हजार रुपये में मासिक पास मिलेगा। 
परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन के निर्देश पर नई पास नीति के प्रस्ताव पर विभागों की अंतिम राय की प्रक्रिया चल रही है।


सूत्रों के अनुसार, रियायती पास के अलावा सरकार अक्सर बिना टिकट चलने की शिकायत वाली दिल्ली पुलिस समेत सभी तरह के वर्दीधारक फोर्स, होमगार्ड व सिविल डिफेंस, विकलांग, विधवा व वरिष्ठ नागरिकों को बसों में फ्री यात्रा देने की तैयारी में है। साथ ही 0-3 साल की बजाय 0-5 साल तक के बच्चे और 21 साल तक के छात्रों को भी किराया नहीं चुकाना होगा।

विज्ञापन

प्रस्ताव को अंजाम तक पहुंचाना नहीं होगा आसान

सूत्रों के अनुसार, प्रस्ताव में कहा गया है कि बीपीएल, अंत्योदय कार्ड धारक, खाद्य सुरक्षा कार्ड धारकों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में रियायती पास लेने के लिए कार्ड का प्रमाण दिखाना होगा। वहीं बाकी ऐसे सभी व्यक्ति ईडब्ल्यूएस श्रेणी का रियायती पास बनवा सकेंगे, जिनके परिवार की मासिक आय 20 हजार रुपये से कम होगी। 


दिल्ली सरकार के एक महीने के लिए डीटीसी किराये में 75 फीसदी तक कमी के प्रस्ताव पर वित्त विभाग की आपत्ति और फिर उपराज्यपाल की तरफ से मंजूरी नहीं दिए जाने को आधार माने तो नए प्रस्ताव को अंजाम तक पहुंचाना सरकार के लिए आसान नहीं होगा।


प्रस्ताव में जिस तरह से 19 लाख खाद्य सुरक्षा कार्ड धारक, महिला और 21 साल से अधिक उम्र के छात्रों को रियायती, वर्दीधारक, पत्रकार, विधवा, विकलांग और वरिष्ठ नागरिकों व 21 साल तक के छात्रों को फ्री सफर की तैयारी है, उससे डीटीसी का ना सिर्फ घाटा बढ़ने बल्कि कानून व्यवस्था की दिक्कत भी सामने आ सकती है। ऐसे में यह आशंका है कि वित्त विभाग इस प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed